ETV Bharat / state

दुखद! बर्थडे पार्टी मनाकर लौटते वक्त हुआ कार एक्सीडेंट, 3 युवती सहित 4 लोगों की मौत

कुल्लू में सड़क हादसे में 4 लोगों की हुई मौत.

कुल्लू सड़क हादसे में गई 4 लोगों की जान
कुल्लू सड़क हादसे में गई 4 लोगों की जान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 1, 2026 at 10:58 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: नया साल 2026 के जश्न में पूरा देश-प्रदेश डूबा हुआ है. इसी बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर आई है. जिला कुल्लू के मुख्यालय सरवरी के भूतनाथ पुल के पास फोरलेन सड़क पर देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कार सवार एक युवक और तीन युवतियों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार देर रात की है. जब एक कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. जिसमें कार सवार एक युवक और 2 युवतियों की मौके पर ही मौत हो. दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी से सभी को बाहर निकाला. जबकि दुर्घटना में घायल एक लड़की को पहले ढालपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल जाते वक्त रास्ते में उसकी भी मौत हो गई. कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है. कुल्लू पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है.

कुल्लू सड़क हादसे में गई 4 लोगों की जान
कुल्लू सड़क हादसे में गई 4 लोगों की जान (ETV Bharat)

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया, 'कुल्लू पुलिस ने धारा 281, 125(क) एवं 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. कार एक्सीडेंट में एक युवक और 3 युवतियों की मौत हुई है. स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है. मृतक में सतपाल टैटू आर्टिस्ट था. वह कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं'.

मृतकों की पहचान

  • सतपाल सिंह (25 वर्ष), निवासी चामुंडा नगर ढालपुर, जिला कुल्लू
  • रितान्जली उर्फ रुचि (20 वर्ष) निवासी ग्राम सचाणी, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू
  • कशिश (20 वर्ष) निवासी, ग्राम जलूग्रां, तहसील जरी, जिला कुल्लू
  • अंकिता (20 वर्ष) निवासी ग्राम उदयपुर, जिला लाहौल स्पीति

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सतपाल के दोस्त अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को सतपाल का जन्मदिन था. वह अपनी तीन दोस्त के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था. बीती रात करीब एक बजे कसौल से वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी भूतनाथ के पास पहले पैरापिट से टकराई और बाद में सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे आ गई. वहीं, घटना स्थल पर मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से चारों को बाहर निकाला.

शिमला में कार एक्सीडेंट, दो घायल

राजधानी शिमला के उपनगर संजौली के समीप चलोंठी में एक गाड़ी सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी करसोग की थी. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ब्रेजा कार (एचपी 30 बी 4972) संजौली के लक्ष्मी नारायण मंदिर से हेलीपैड मार्ग से नीचे सर्कुलर रोड के साथ नाले में जाकर अटक गई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. चालक को पुलिस ने गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें: पैराग्लाइडिंग हादसे में पायलट, ऑपरेटर और मार्शल को नोटिस, अगले आदेश तक बंद रहेगी ये साइट