मनाली में कांग्रेस के 'हाथ' खाली, नगर परिषद के सातों वार्डों पर बीजेपी का कब्जा, जानें कुल्लू नगर परिषद का रिजल्ट
नगर परिषद मनाली के चुनाव परिणाम आ चुके हैं. सातों वार्डों मे मिली जीत के बाद भाजपा ने मनाली में किया रोड शो.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : May 17, 2026 at 8:29 PM IST
|Updated : May 17, 2026 at 8:48 PM IST
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में आज 4 नगर निगमों सहित 51 नगर निकायों में मतदान हुआ. मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक था. वहीं, 47 नगर निकायों में वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना जारी है. हालांकि, नगर निगम चुनाव के नतीजे 31 मई को आएंगे. ऐसे में कई वार्डों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो चुके हैं.
एसडीएम मनाली गुंजित सिंह सीमा ने बताया, 'नगर परिषद मनाली में वोटिग की प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो गई और सभी विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं'.
जिला कुल्लू के नगर परिषद मनाली के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का बोलबाला रहा और सात वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार विजय बने. नगर परिषद मनाली के सात वार्ड में रविवार को सुबह 7:00 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई और दोपहर 3:00 बजे तक लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया. रविवार शाम 5:00 बजेसभी वार्डों में वोट की गिनती शुरू हुई.
- नगर परिषद मनाली के वार्ड नंबर 1 से भाजपा के उम्मीदवार ठाकुरदास 170 वोट लेकर विजय बने. वहीं, कांग्रेस के अजय कुमार को 128 वोट मिले.
- नगर परिषद मनाली के वार्ड नंबर 2 से भाजपा के प्रदीप गिल 270 वोट लेकर विजय बने. वहीं इसी वार्ड से कांग्रेस के राजा को 216 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 3 से भाजपा की प्रत्याशी ईशा ने 169 वोट हासिल किया तो वहीं कांग्रेस की नीलम को यहां पर मात्र 133 वोट ही मिले.
- वार्ड नंबर 4 से भाजपा की नीलम ठाकुर को 309 वोट मिले और यहां पर कांग्रेस की वीना को 151 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 5 की अगर बात करे तो यहां भाजपा की सीमा को 218 वोट मिले और कांग्रेस की ललिता को 117 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 6 की अगर बात करे तो भाजपा की उम्मीदवार चंद्रा बौद्ध को 212 वोट मिले और कांग्रेस की गीता देवी को 97 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 7 से भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार को 292 वोट मिले और कांग्रेस के शेर सिंह को 151 वोट मिले.
- ऐसे में नगर परिषद मनाली के सभी वार्डो पर भाजपा के उम्मीदवारों का कब्जा हो गया है.
नगर परिषद कुल्लू चुनाव परिणाम
कुल्लू नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर दो में मात्र एक वोट से विजय होकर कुब्जा ठाकुर चौथी बार पार्षद बनी. वहीं वार्ड नंबर 8 से शालिनी राय भारद्वाज 378 वोट लेकर दूसरी बार पार्षद पद पर काबिज हुई है. रविवार शाम को खोरी रोपा में नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 1 से लेकर 11 तक हुए वोट की गिनती की गई. ऐसे में यहां पर सभी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला भी देखने को मिला.
नगर परिषद कुल्लू के परिणाम घोषित किए गए
- नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर एक से आजाद प्रत्याशी पुष्पा ठाकुर विजय बनी. वार्ड नंबर एक से भाजपा की समर्थित प्रत्याशी बतृप्ता महंत 156 वोट, आजाद प्रत्याशी पुष्पा को 385 और कांग्रेस के विशाल सूद को 242 वोट हासिल हुए.
- वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस की प्रत्याशी कुब्जा ठाकुर को 356 वोट, बीजेपी की पुष्पांजलि सूद को 355 और आजाद प्रत्याशी कार्तिक चौधरी को 121 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 3 से आजाद प्रत्याशी आशा ठाकुर 222 वोट लेकर विजय बनी. जबकि बीजेपी की प्रत्याशी निशा की 157 और कांग्रेस की ऊष्मज शर्मा को 180 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 4 से बीजेपी प्रत्याशी ज्ञान ठाकुर 483 वोट लेकर विजय बने. जबकि कांग्रेस के दिग्विजय मोदगिल को 326 और आजाद प्रत्याशी अनीता शर्मा को 168 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की प्रत्याशी पूजा शर्मा 290 वोट लेकर विजय बनी. जबकि बीजेपी की रमा मिश्रा को 229 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 6 से आजाद प्रत्याशी गीता देवी 289 वोट लेकर विजय हुई. जबकि बीजेपी की भारती किशोर 234 और कांग्रेस की प्रत्याशी गीता को 128 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 7 से आजाद प्रत्याशी रामदेई 292 वोट लेकर विजय हुई. जबकि बीजेपी की प्रिया भारती को 247 और आजाद उम्मीदवार शैलजा गुप्ता को 181 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 8 की अगर बात करे तो आजाद उम्मीदवार शालिनी राय भारद्वाज 378 वोट लेकर विजय बनी. जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार आशा डोगरा को मात्र 83 वोट ही मिले.
- वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की प्रत्याशी जीवन कला 352 वोट लेकर विजय बनी. जबकि भाजपा की अनुपमा को 183 और आजाद उम्मीदवार अमीना को 260 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के उम्मीदवार चंद्र भानु को 500 वोट मिले और कांग्रेस के हरि सिंह को 386 वोट मिले.
- वार्ड नंबर 11 से बीजेपी के राहुल को 456 वोट मिले और कांग्रेस के सुभाष गौतम को 345 वोट मिले.
वार्ड नंबर तीन से विजय आशा ठाकुर ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. आशा ठाकुर ने कहा, 'यह जीत सभी वार्ड के लोगों की है और उन्होंने जो भी विकास की बातें कही है. वह वार्ड के लोगों के साथ मिलकर पूरी की जाएगी'.
वार्ड नंबर 2 से चौथी बार विजई कुब्जा ठाकुर ने कहा, 'वह सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने उन्हें नगर परिषद में चौथी बार सेवा करने का मौका दिया. ऐसे में वह वार्ड को आदर्श बनाने का काम करेगी और वार्ड के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा'.
वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की प्रत्याशी कांग्रेस की विजय उम्मीदवार पूजा शर्मा ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. पूजा शर्मा ने कहा, 'वह दूसरी बार नगर परिषद कुल्लू में पार्षद बनी है. इससे पहले भी उन्होंने वार्ड की समस्याओं का समाधान किया था और आगे भी वह इस काम को जारी रखेंगे'.
नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 8 से दूसरी बार जीत हासिल करने वाली शालिनी राय भारद्वाज में मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. शालिनी राय भारद्वाज ने कहा, 'वार्ड नंबर 8 को पहले भी आदर्श बनाने की दिशा में काम किया गया था और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा'.
ये भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव में बुजुर्गों का जोश दिखा 'हाई', देखें मतदान केंद्र की तस्वीरें

