ETV Bharat / state

दीपेंद्र हुड्डा को AICC की सदस्यता से हटाने की मांग, कुलदीप शर्मा बोले- 'रोल मॉडल वाले बयान से सिख समुदाय में रोष'

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को कथित रोल मॉडल बताया. उनके इस बयान के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया.

Kuldeep Sharma on Deepender Hooda
Kuldeep Sharma on Deepender Hooda (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 23, 2026 at 12:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 'रोल मॉडल' बताया. उनके इस बयान के बाद पंजाब से लेकर हरियाणा तक कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दीपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने उनके खिलाफ एक्शन की मांग की है, तो वहीं पूर्व सीएम पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने तो दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर जोरदार हमला किया है.

दीपेंद्र हुड्डा की AICC सदस्यता रद्द करने की मांग: कुलदीप शर्मा ने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर दीपेंद्र हुड्डा को एआईसीसी की सदस्यता से हटाने की मांग की. हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस कार्यसमिति से बाहर करने की मांग की है. शर्मा ने अपने पत्र में कहा "सज्जन कुमार को आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने वाले बयान से सिख समुदाय में रोष पैदा हुआ है. इससे कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है."

Kuldeep Sharma on Deepender Hooda
दीपेंद्र हुड्डा को AICC की सदस्यता से हटाने की मांग (Kuldeep Sharma)

चरणजीत सिंह चन्नी ने दी तीखी प्रतिक्रिया: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी दीपेंद्र हुड्डा को जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा कि "सज्जन कुमार सिख कौम का कातिल है, गद्दार है, उसने सिखों को मारने की साजिश की और मरवाए, उसको दो बार उम्र कैद की सज़ा हो चुकी है. जब मैं मुख्यमंत्री बना. मैंने उस वक्त मांग कि थी कि इसे मुझे दो, मैं पंजाब सरकार की तरफ से बताऊंगा कि किस तरह मानवता का क़त्ल किया इसने किया. ये बात सिर्फ सिख कौम की नहीं है, इस आदमी ने मानवता को शर्मसार किया है. हजारों सिखों को मारा गया, घरों में घुसकर लुटा गया, पगड़ी को बेइज्जत किया गया. इसको रोल मॉडल क्या उसका नाम लेना भी पाप है. अगर ऐसे लोग रोल मॉडल होंगे, तो देश तबाह हो जाएगा. उसको कानूनी लड़ाई से नहीं, बल्कि चौक पर गोली मारनी चाहिए थी. अगर कोई उसको अपन रोल मॉडल कहता है, तो वो अपनी जुबान को भी संभाले और अपने आप को भी संभाले."

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के भीतर संग्राम!, सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने पर दीपेंद्र हुड्डा पर भड़के चरणजीत सिंह चन्नी