ETV Bharat / state

Republic Day 2026 : कुचामन महाविद्यालय से NCC कैडेट की तीन Cadets का चयन

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन महाविद्यालय से एनसीसी कैडेट के तीन कैडेट्स का चयन हुआ है. जयपुर और दिल्ली में करेंगी मार्च...

Kuchaman College NCC Cadet
कुचामन महाविद्यालय से एनसीसी कैडेट का चयन (ETV Bharat Kuchaman)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 5, 2026 at 6:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुचामनसिटी: डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट के तीन कैडेट का वर्ष 2026 की आर्मी डे परेड व गणतंत्र दिवस 2026 दिल्ली के लिए चयन हुआ है. यह परेड दिल्ली के आरडीसी कैंप में कर्त्तव्य पथ पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी. आर्मी डे की यह परेड भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक मानी जाती है. इसमें प्रदेशभर से चुनिंदा कैडेट को ही अवसर मिलता है जो जयपुर में आयोजित की जाएगी. सेना दिवस पर होने वाली आर्मी डे परेड का राजस्थान में पहली बार जयपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें महाविद्यालय की कैडेट प्रिया राजपुरोहित भाग लेकर महाविद्यालय व डीडवाना-कुचामन जिले का नाम रोशन करेंगी.

कुचामन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कैप्टन डॉ. पूरण सिंह गुर्जर ने बताया कि कुचामन महाविद्यालय में संचालित एनसीसी के कैडेट्स पिछले तीन वर्षों से लगातार गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्त्तव्य पथ पर होने वाली आरडीसी परेड के लिए चयनित हो रहे हैं. कैप्टन डॉ. पूरण सिंह गुर्जर ने बताया कि वर्तमान सत्र में महाविद्यालय की 3 कैडेट्स का चयन महाविद्यालय से हुआ है.

पढ़ें : कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगे बाड़मेर के तीन NCC कैडेट्स, गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ चयन

कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, महाविद्यालय सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने चयन के लिए बधाई दी. कैडेट प्रियंका चौधरी को आरडीसी कैंप में कर्त्तव्य पथ पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की उपस्थिति में परेड कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी. कैडेट दीपा चौहान आरडीसी परेड में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर राजस्थान की संस्कृति व कला की झलक पेश करेंगी.

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति मौजूद रहेंगें. सेना दिवस पर होने वाली आर्मी परेड का राजस्थान में पहली बार जयपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें महाविद्यालय की कैडेट प्रिया राजपुरोहित भाग लेकर महाविद्यालय व डीडवाना-कुचामन जिले का नाम रोशन करेंगी.