ETV Bharat / state

आसान ब्याज और जादुई कछुए का झांसा देकर ठगी, कुचामन पुलिस ने गिरोह के 5 लोगों को पकड़ा

पुलिस ने ठगी के ऐसे गिरोह को पकड़ा, जो 'चमत्कारिक स्टार कछुआ' दिखाकर और आसान ब्याज का लालच देकर लोगों को ठगते थे.

Kuchaman fraud gang
पुलिस ने ठगी के आरोपियों को पकड़ा (ETV Bharat Kuchaman city)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 4, 2026 at 8:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुचामन सिटी: शहर में पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है. गिरोह के सदस्य लोगों को 'चमत्कारिक कछुआ' दिखाकर. आसान ब्याज पर बड़ी रकम देने का लालच देकर लोगों को ठगते थे. रविवार को एरिया डोमिनेशन और कॉर्डन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने न केवल ठगी गिरोह का खुलासा किया, बल्कि प्रतिबंधित स्टार कछुए की बरामदगी, अवैध हथियार और कई वाहनों को भी जब्त किया.

फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई: डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा. वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में यह ऑपरेशन चलाया गया. थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग के नेतृत्व में कुचामन सिटी, नांवा, चितावा, मारोठ थाना क्षेत्र की 10 पुलिस टीमों ने 50 से अधिक जवानों के साथ शहर के संदिग्ध इलाकों में दबिश दी. कार्रवाई में पुलिस एक्ट की धारा 38 के तहत 15 वाहन जब्त किए गए. इनमें 13 मोटरसाइकिल, एक बोलेरो गाड़ी, एक बोलेरो कैंपर शामिल हैं. साथ ही संदिग्ध मोबाइल फोन भी बरामद हुए.

हेड कांस्टेबल रामूराम (ETV Bharat Kuchaman city)

इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बेच रहा था कछुए और तोते, SI के तस्कर बेटे को वन विभाग ने किया गिरफ्तार

'चमत्कारिक कछुआ' ठगी का मुख्य हथियार: कार्रवाई का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा प्रतिबंधित भारतीय स्टार कछुए की बरामदगी रहा. आरोपी मंच्छाराम के पास से यह दुर्लभ कछुआ मिला. वह इसे 'चमत्कारिक' बताकर लोगों को ठगता था. स्टार कछुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति है. इसका अवैध कब्जा गंभीर अपराध है. इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51, 49/51 के तहत केस दर्ज कर कछुए को वन विभाग को सौंप दिया गया.

अवैध हथियार और ठगी के अलग-अलग तरीके: हेड कांस्टेबल रामूराम ने बताया कि आरोपी मंगतुराम से अवैध तलवार बरामद हुई. इस पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि ठगी के मामलों में गिरोह भोले-भाले लोगों को बड़ी रकम कम ब्याज पर देने का झांसा देता था. पहले एडवांस राशि लेते, फिर गायब हो जाते थे. एक मामले में अजमेर के राजेंद्र चौधरी से 20 लाख रुपये देने के नाम पर 60 हजार रुपये ठग लिए गए. इस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4). 316(2) के तहत केस दर्ज हुआ. पूछताछ में पता चला कि आरोपी चमत्कारिक कछुए के अलावा दूसरों की जमीन-प्लॉट अपना बताकर और पशुओं की सौदेबाजी के नाम पर भी ठगी करते थे.

Kuchaman fraud gang
आरोपियों के पास से बरामद गाड़ियां (ETV Bharat Kuchaman city)

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 60 जिंदा स्टार कछुए जब्त, वन विभाग को सौंपा

5 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने मदन (रूपनगढ़. अजमेर), मंच्छाराम (कुचामन सिटी), तुलछीराम (कुचामन सिटी), श्रवण राम (रियां बड़ी), मंगतुराम (कुचामन सिटी) को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 13 मोटरसाइकिल. दो बोलेरो वाहन. स्टार कछुआ. मोबाइल फोन बरामद हुए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने बताया कि ठगी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. योजनाबद्ध कार्रवाई से गिरोह का पर्दाफाश हुआ. उन्होंने लोगों से अपील की कि चमत्कारिक वस्तुओं. दुर्लभ जीवों, आसान ब्याज के झांसे में न आएं. कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.