ETV Bharat / state

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिली बोनस राशि, सीएम साय ने वर्चुअली दिया होली गिफ्ट

कृषक उन्नत योजना के तहत सूरजपुर के किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार ने बोनस राशि डीबीटी माध्यम से उनके खातों में अंतरित की.

Farmers received bonus amount
किसानों को मिली बोनस राशि (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 5:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर : कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को होली का विशेष उपहार देते हुए बोनस की बड़ी राशि उनके खातों में हस्तांतरित की है. राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों को कुल 10 हजार 324 करोड़ रुपए की बोनस राशि ऑनलाइन माध्यम से दी गई.

'किसानों को सशक्त बनाने सरकार की कोशिश'
इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने बिल्हा से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए राज्य के सभी विकासखंडों में किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.होली पर्व पर दी गई यह सौगात किसानों के लिए राहत और उत्साह का कारण बनेगी. इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी संपदा पैकरा ने बताया कि बोनस की यह राशि किसानों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगी

किसानों को मिली बोनस राशि (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस राशि से किसान रबी फसल की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे और कृषि कार्यों में आवश्यक निवेश कर पाएंगे. आर्थिक सहयोग मिलने से किसानों की स्थिति मजबूत होगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे- संपदा पैकरा, जिला कृषि विकास अधिकारी

Farmers received bonus amount
किसानों को मिली बोनस राशि (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आपको बता दें कि सूरजपुर जिले के छ: विकासखंडों के किसानों को इस योजना का लाभ मिला. जिले के कुल 58 हजार 443 किसानों के खातों में 273 करोड़ 55 लाख 63 हजार रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई. राशि मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.कुल मिलाकर, कृषक उन्नति योजना के तहत दी गई यह राशि किसानों के लिए होली का यादगार तोहफा साबित हो रही है.

बिलासपुर में किसान सम्मेलन, CM साय ने ट्रांसफर की 25.28 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि

अतिक्रमण ने रोका सुंदरगंज गांव का विकास, कब्जा हटाने गई टीम पर हुआ था हमला

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गई महिला की जान, प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाया आरोप, बिना पीएम हुआ अंतिम संस्कार