ETV Bharat / state

Holi Special Trains: नई दिल्ली से मुंबई, कोटा से पटना के बीच होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने नई दिल्ली से मुंबई के दादर पश्चिम स्टेशन के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की. यह ट्रेन आने-जाने के दो-दो फेरे करेगी.

Passengers at Kota station
कोटा स्टेशन पर यात्री (ETV Bharat Kota (File Photo))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 24, 2026 at 10:58 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: रेलवे ने होली पर लंबी वेटिंग से निजात दिलाने को नई दिल्ली से मुंबई के दादर पश्चिम स्टेशन के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की. यह ट्रेन आने और जाने के दो-दो फेरे करेगी. इसमें थर्ड एसी के 12 व सेकंड एसी के 5 समत 22 कोच हैं. इसके स्टॉपेज भी कम रखे हैं. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि नई दिल्ली से मुंबई ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार आ रहा है. इसी के चलते विशेष ट्रेन संचालित की जा रही है. यह पूरी तरह से एसी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन है. ट्रेन में नई दिल्ली की तरफ से बुकिंग शुरू हो गई. इसमें कंफर्म टिकट मिल रहा है. जल्द मुंबई की तरफ से भी बुकिंग शुरू होगी.

जैन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04002 नई दिल्ली दादर पश्चिम वीकली सुपरफास्ट फेस्टिवल एक्सप्रेस 25 फरवरी और 4 मार्च को चलेगी. बुधवार रात 10:40 बजे दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन गुरुवार सुबह 6:10 बजे कोटा पहुंचेगी. उसी रात 10:40 बजे दादर पश्चिम स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04001 दादर पश्चिम नई दिल्ली वीकली सुपरफास्ट स्पेशल 27 फरवरी और 6 मार्च को चलेगी. यह गुरुवार देर रात (तारीख के अनुसार शुक्रवार) 12:05 बजे दादर पश्चिम से रवाना होगी. शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे कोटा और रात 9:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

पढ़ें: कोटा से जयपुर, सीकर, मथुरा और जबलपुर के लिए होली पर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

यहां होगा ठहराव: यह ट्रेन कोसीकलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन में नई दिल्ली से कोटा का किराया थर्ड एसी में 1120 और सेकंड एसी में 1515 है. कोटा से मुंबई का किराया थर्ड एसी में 1685 और सेकंड एसी में 2270 है.नई दिल्ली से मुंबई का किराया थर्ड एसी में 2055 और सेकंड एसी में 2810 है.

पढ़ें: होली पर कोटा से पटना के बीच चलेगी सोगरिया-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

कोटा से पटना के बीच एक और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनः रेलवे ने कोटा के सोगरिया से बिहार के पटना के दानापुर के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है. जिसके तहत ट्रेन नंबर 09803 सोगरिया-दानापुर 1 मार्च को कोटा के सोगरिया स्टेशन से रात 11:10 पर रवाना होगी. इसके बाद 11:53 पर बारां और अगले दिन रात को 11:45 पर दानापुर पहुंच जाएगी. इसी तरह से वापसी में ट्रेन नंबर 09804 दानापुर-सोगरिया 3 मार्च को 1:15 (सोमवार मध्यरात्रि बाद) पर रवाना होगी. यह ट्रेन मंगलवार रात 11:13 पर बारां पहुंच जाएगी. इसके बाद मध्य रात्रि के बाद 1:10 पर सोगरिया पहुंचेगी. आते और जाते समय यह ट्रेन बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा स्टेशन पर रुकेगी.

जबलपुर से सोगरिया एकतरफा ट्रेनः इसी तरह से जबलपुर से सोगरिया के बीच एक तरफा होली स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन 1 मार्च को ट्रेन नंबर 01707 के रूप में सुबह 9 बजे जबलपुर से चलेगी. रात 7:53 पर बारां और 9:05 पर सोगरिया पहुंच जाएगी. ट्रेन सिहोरा रोड, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, मलकहेड़ी, गुना व बारां स्टॉपेज करेगी. ट्रेन में 8 जनरल, 4 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 2 सैकंड एसी सहित 19 कोच होंगे. सोगरिया दानापुर के बीच भी यहीं रैक उपयोग किया जाएगा. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09820 दानापुर-सोगरिया वीकली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 2 और 9 मार्च को चलेगी.