कोटा महोत्सव में चंबल महाआरती से दिवाली जैसा नजारा, क्षितिज तारे की परफॉर्मेंस पर झूमे युवा
रिवरफ्रंट के शौर्य घाट पर अनप्लग्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया. बॉलीवुड गायक क्षितिज तारे की परफॉर्मेंस पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए.

Published : February 22, 2026 at 9:12 PM IST
कोटा: कोटा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को चंबल रिवरफ्रंट पर चंबल की आरती का आयोजन रखा गया. इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित अन्य अतिथियों ने चंबल मां की आरती की. यह आयोजन जिला प्रशासन और कोटा ग्रेन एंड सीट्स मर्चेंट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित किया गया. इसमें 2100 दीपों से महाआरती की गई. जिसमें दिवाली जैसा माहौल नजर आया. इसके पहले विधि विधान से पूजा की गई और बड़ी संख्या में लोग चंबल नदी के किनारे रिवर फ्रंट पर मौजूद रहे.
बिरला ने कहा कि कोटा चंबल नदी के किनारे बसा है. चंबल ने इस हाड़ौती को खुशहाल करती है. यहां पर चंबल का वरदान किसानों व उद्योगों को है. कोटा, बारां, बूंदी व झालावाड़ चारों जिलों पर है. खेत में चंबल का पानी का पहुंच रहा है. यही चंबल कोटा को समृद्ध कर रही है. चंबल सदानीरा है और 365 दिन इसमें पानी रहता है. इस दौरान विधायक संदीप शर्मा, संभागीय अनिल अग्रवाल, जिला कलेक्टर पियूष समरिया, ग्रेन एंड सीट्स मर्चेंट एसोसिएशन अविनाश राठी और जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश जैन सहित कई लोग मौजूद रहे.
पेट शो में आएं 25 ब्रीड के डॉग्स, श्वान फैशन में की रेम्प वॉक: इधर, सेवन वंडर्स पार्क में हुए पेट शो में 25 ब्रीड के 150 डॉग शामिल हुए. इस पेट शो में पहली बार अमेरीकन एकीटो और डोगो अर्जेंटीना ब्रिड के डॉग शामिल हुए. जिसमें श्वान फैशन व रैंप वॉक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि पेट शो आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया है. इसमें क्विज व प्रदर्शनी भी आयोजित की गई. जिसमें स्मॉल और लार्ज ब्रीड प्रतियोगिता हुई. इसमें डॉग की खूबसूरती, चलने-फिरने का अंदाज, मालिक को पहचानने की क्षमता और अन्य खूबियां देखी गई.

पढ़ें: कोटा महोत्सव : बिरला बोले- शादी व इवेंट के लिए भव्य होगा चंबल रिवर फ्रंट, शुरू होगा क्रूज
शौर्य घाट पर क्षितिज तारे अनप्लग्ड में झूमे युवा: चंबल रिवर फ्रंट स्थित शौर्य घाट पर अनप्लग्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया. बॉलीवुड गायक क्षितिज तारे की परफॉर्मेंस पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए. काफी देर तक युवा यहां पर झूमते व नाचते रहे. क्षितिज तारे ने 'तो से नैना जो लागे' और धुरंधर के सॉन्ग 'ना तो कारवां की तलाश है', ना हमसफर की तलाश है' से समा बांध दिया.

पढ़ें: हेरिटेज वॉक में दिखा कोटा का सतरंगी रंग, कचौरी फेस्ट में हजारों लोगों ने एक साथ चखा जायका
इसके साथ ही 'तेरे बिन न लेंगे अब एक भी दम..., 'ओ रे मनवा तू तो बावरा है', 'मुझको इतना बताए कोई, कैसे तुझसे दिल न लगाए कोई' जैसे गानों पर रिवर फ्रंट पर मौजूद युवाओं को अपने साथ गाने के लिए मजबूर कर दिया. इससे पहले कोटा ऑन स्क्रीन्स कार्यक्रम के तहत कोटा की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माई गई विभिन्न फिल्मों और म्यूजिक वीडियो दिखाई गई. इनमें हेवनली हाड़ौती, मुकुंदरा व सफेद फिल्में दिखाई गई.


