ETV Bharat / state

Snakes in Water Tank : घर में पानी के टांके में निकले 10 सांप, सहम गया परिवार

यह सभी सांप पानी के थे और जहरीले नहीं होते, लेकिन इनके काटने पर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है...

Snakes in Water Tank
टांके में तैरते सांप. प्लास्टिक के बॉक्स में स्नेक... (सोर्स : स्नेक कैचर रॉकी डेनियल)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 11, 2026 at 6:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: आपके घर में भी क्या पानी का टांका है, इस टैंक की आप सफाई करते हैं या नहीं ? अगर नहीं करते हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है, क्योंकि कोटा शहर में एक घर में बने पानी के टांके में एक साथ 10 सांप मिले हैं. यह सभी सांप पानी के थे और जहरीले नहीं होते, लेकिन इनके काटने पर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है, जिससे जान का खतरा रहता है.

स्नेक कैचर रॉकी डेनियल ने बताया कि उन्हें दोपहर में आंवली रोजड़ी निवासी राजकुमार ने सूचना दी थी कि उनके घर में बने हुए पानी के टांके में एक साथ 10 सांप हैं. जब मौके पर जाकर देखा तो घर में ही (8 X 10) फीट का पानी का टांका भरा हुआ था, जिसमें सांप दिखाई दिए. उन्होंने टैंक में उतरकर एक-एक सांप को सुरक्षित पकड़ा और प्लास्टिक के बॉक्स में कैद किया. जिसके बाद चंबल नदी में सभी को सुरक्षित रिलीज कर दिया है.

स्नेक कैचर रॉकी डेनियल ने सांपों को पकड़ा... (सोर्स : स्नेक कैचर रॉकी डेनियल)

इधर, राजकुमार का कहना है कि वह पानी टंकी की सफाई करने वाले थे. काफी कम पानी इसमें बचा हुआ था. उन्होंने एक सांप को तैरता हुआ देखा, जिसके बाद बच्चे से टॉर्च मंगाकर देखा, तब काफी संख्या में सांप दिखे. बाद में टांका लगा दिया और स्नेक कैचर रॉकी डेनियल से संपर्क किया. हालांकि, घटना के बाद पूरा परिवार सहम गया था. राजकुमार का कहना है कि अगर टांका पूरा भर जाता, तब यह सांप निकलकर बाहर भी आ सकते थे.

पढ़ें : इस कुएं में से एक साथ निकले 5 अजगर..जानिए फिर क्या हुआ

रॉकी डेनियल के अनुसार सभी 10 सांप के बच्चें ही थे. उनकी लंबाई एक फीट के आसपास थी. हालांकि, उनके साथ कोई बड़ा स्नेक नहीं मिला. सांप वाटर स्नेक चेकर्ड कीलबैक (फाउली पिस्केटर) था. यह कीचड़ या गंदगी में रहने वाला सांप है. यह बिल्कुल भी जहरीला नहीं होता है, लेकिन खतरा महसूस होने पर ये काट सकते हैं. इनके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया के कारण संक्रमण हो सकता है. इस स्नेक को सामान्य भाषा में डेंडू कहा जाता है.