ETV Bharat / state

कोसी के बढ़ते जलस्तर का पहला रुझान, पीपा पुल का एप्रोच पथ बहा, चलने लगी नाव

कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से पीपा पुल का एप्रोच पथ धंस गया, खगड़िया-मधेपुरा संपर्क टूटा, आवागमन ठप. ग्रामीण परेशान-

एप्रोच पथ बहने से आवागमन पूरी तरह ठप
एप्रोच पथ बहने से आवागमन पूरी तरह ठप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 6, 2026 at 2:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खगड़िया: कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर-1 अंतर्गत पसराहा के बिरवास और मधेपुरा जिले के कपसिया के बीच बने नवनिर्मित पीपा पुल का एप्रोच पथ बह गया है. इसके बाद खगड़िया और मधेपुरा के बीच सीधा सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है.

चार माह पहले हुआ था पुल का लोकार्पण : जानकारी के अनुसार, करीब चार माह पहले कोसी नदी पर इस पीपा पुल का निर्माण कराया गया था. 28 जनवरी 2026 को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव और परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया था. पुल शुरू होने के बाद खगड़िया, मधेपुरा और भागलपुर के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने लगी थी.

एप्रोच बहते ही चलने लगी नाव
एप्रोच बहते ही चलने लगी नाव (ETV Bharat)

एप्रोच पथ बहने से आवागमन पूरी तरह ठप : स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के एक छोर का एप्रोच पथ बह गया. इसके कारण पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है. अचानक संपर्क टूटने से रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

व्यापार और सामाजिक गतिविधियों पर असर : ग्रामीणों ने बताया कि इस पीपा पुल के निर्माण से खगड़िया और मधेपुरा के बीच की दूरी कम हो गई थी. साथ ही दोनों जिलों के बीच व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा मिला था. एप्रोच पथ बहने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है.

एप्रोच पथ बहने से आवागमन पूरी तरह ठप
एप्रोच पथ बहने से आवागमन पूरी तरह ठप (ETV Bharat)

प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग : स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से एप्रोच पथ की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई तो बाढ़ के मौसम में पुल को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है, जिससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी.

ये भी पढ़ें- दानापुर पीपा पुल हटते ही दियारा की सात पंचायतों का शहर से टूटा संपर्क, अब नाव ही सहारा