ETV Bharat / state

नशे में चूर रसूखदारों ने मॉल की सीढ़ी पर चढ़ा दी गाड़ी, गुंडागर्दी की घटना सीसीटीवी में कैद, कोरबा पुलिस की जांच जारी

कोरबा में एक बार फिर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. घटना शहर के एक मॉल की है. पुलिस केस की जांच में जुटी है.

Hooliganism in Korba
कोरबा में गुंडागर्दी (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 8, 2026 at 10:46 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा: शहर में रसूखदारों और रईसजादों में कानून और पुलिस का डर एक तरह से खत्म हो चुका है. ताजा घटना 6 जुलाई की रात करीब 1 बजे टीपी नगर स्थित पाम मॉल की है. जहां बिलासपुर के कथित ठेकेदार ने आधी रात फिल्मी स्टाइल में गुंडागर्दी करते हुए मॉल की सीढ़ी पर अपनी कार को चढ़ा दिया. जिसने शराब के नशे में अपने ड्राइवर को कार सीधे मॉल के मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर चढ़ा देने का फरमान सुनाया. जानकारी यह भी है कि जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका तो तमाशा करते हुए बोला गया कि “गाड़ी तो मॉल के भीतर से ही लेकर जाऊंगा.” गनीमत रही कि आधी रात को सीढ़ियों पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था.

सिक्योरिटी गार्ड भी सतर्क था, अन्यथा हाल फिलहाल में वाहन से किसी इंसान को कुचल देने का यह तीसरा मामला बन जाता. सामान्यतौर पर जिले की पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की जाती है. लेकिन इस घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई. बुधवार की शाम जब घटना का वीडियो सामने आया. तब लोगों को इस संबंध में जानकारी मिली.

कोरबा पुलिस का बयान (ETV BHARAT)

आधी रात मॉल के प्रवेश द्वार पर हंगामा

इस घटना के बाद आधी रात को मॉल के बाहर जमकर हंगामा हुआ. गाड़ी को सीढ़ी पर चढ़ाता देख मॉल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए. उन्होंने गाड़ी में बैठे हुए ठेकेदार से कहा कि यह हरकत ठीक नहीं है. गाड़ी को कहां लेकर जाना चाहते हो इस पर ठेकेदार ने उतारकर गाड़ी माल के अंदर ले जाना की बात कर हंगामा किया. सामने सुरक्षा कर्मी इक्टठा हो गए. जिसके कारण वहां वहां में बैठे रसूखदार अपनी हिमाकत में कामयाब नहीं हो सके और किसी तरह मामला संभाल लिया गया.

चंद दिनों में वाहन से कुचलने की लगातार घटनाएं

शहर में वाहन से कुचलने या इसका प्रयास करने की यह कोई पहली घटना नहीं है. नशेड़ी और रसूखदारों द्वारा किये गए दुस्साहस का यह तीसरा खौफनाक मामला है. अभी कुछ ही दिन पहले शहर ने दो रूह कंपा देने वाली हत्याएं जिले में हुई हैं. इसके पूर्व नशे में धुत ट्रांसपोर्टर ने एएसआई के इकलौते बेटे को बेरहमी से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद पिछले हफ्ते ​जन्मदिन की पार्टी में हुए मामूली विवाद के बाद एक सनकी युवक ने कैंपर वाहन से कुचलकर अपने ही परिचित युवा ट्रांसपोर्टर की जान ले ली. इन दो जघन्य हत्याओं के बाद भी पुलिस का खौफ शून्य है. रसूखदार इतने बेखौफ हैं कि वह मॉल की सीढ़ी पर ही वाहन चढ़ा दे रहे हैं.

केवल एक व्यक्ति पर एफआईआर

पाम मॉल में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि एक व्यक्ति गाड़ी चला रहा है, जबकि संभवत: वाहन का मालिक उसके बगल में बैठा हुआ है. सीएसईबी चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपर दर्ज किया है, जिसका नाम रमन है. जिसके विरुद्ध बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. चर्चा है कि ड्राइवर पर अपराध दर्ज किया गया है, जबकि सीढ़ी पर गाड़ी चढ़ाने का आदेश देने वाले मालिक को बख्श दिया गया है.

मामले में अभी जांच जारी

​मामले में सीएसईबी चौकी प्रभारी एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि सुरक्षा सुपरवाइजर की शिकायत पर गाड़ी जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है. बीएनएस 281 और एमवी एक्ट 184 के तहत केस दर्ज कर मेडिकल कराया गया है. कौन वाहन चालक है, कौन मालिक है. इसकी जांच की जा रही है. आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

एडिशनल एसपी लखन पटले ने इस तरह की अपराधिक घटनाओं पर लगाम करने की बात कही है. यह भी कहा है कि जहां देर रात शराब परोसा जा रहा है. उसकी सघन जांच की जा रही है और कार्रवाई करेंगे. इस घटना में भी कार्रवाई की गई है. पुलिस लगातार जांच और कार्रवाई की बात जरूर कह रही है, लेकिन जिले में लगातार कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. अवैध रूप से शराब पड़ोसी जा रही है. बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. जिस पर नकेल कसने में वह नाकाम साबित हो रहे हैं. रसूखदार बेखौफ अंदाज में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. जिस पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है.

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ी, ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया

नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, अंतागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा, पीड़िता भी बरामद