ETV Bharat / state

कोरबा में निगम क्षेत्र की सड़कें बदहाल, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा- ठीक नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को सड़कों की लिस्ट सौंपकर बताई स्थिति, हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच की भी मांग

korba poor road condition
कोरबा में निगम क्षेत्र की सड़कें बदहाल, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 24, 2026 at 5:39 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा: शहर की जर्जर, बदहाल और दुर्घटनाजनक सड़कों को लेकर कांग्रेस आंदोलन की तैयारी में है. जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमें शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत और हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच की मांग की गई है. भारी वाहनों के आवागमन को लेकर बालको प्रबंधन की वित्तीय सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को सड़कों की लिस्ट सौंपकर बताई स्थिति (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सड़कें उखड़ी, गड्ढे और जलभराव

​ज्ञापन में कहा गया है कि ऊर्जाधानी के रूप में पहचान रखने वाले कोरबा के ज्यादातर प्रमुख प्रमुख मार्ग में आज गड्ढों, जलभराव, कीचड़ के कारण चलना मुश्किल हो गया है. वार्ड क्रमांक 31 (आरपी नगर) में एसईसीएल की रेलवे लाइन के पास वाली सड़क बदहाल है.

हाल ही में निर्मित सीसी सड़क पहली ही बरसात में ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है. जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस ने इस मामले की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराए जाने की मांग की है.

korba poor road condition
हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच की भी मांग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सड़कों की लिस्ट सौंपकर कहा इनकी स्थिति खराब​

ज्ञापन के माध्यम से शहर के कई प्रमुख मार्गों की खराब स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है. कांग्रेसियों ने बाकायदा सड़कों की लिस्ट बनाकर प्रशासन को बताया है कि इन सड़कों की हालत खराब है.

चेक पोस्ट-लालघाट-रिंग रोड मार्ग

  • रिंग रोड-गायत्री मंदिर-बालको नगर बस स्टैंड मार्ग
  • ​ध्यानचंद चौक-बजरंग चौक-रिसदा-झगरहा चौक मार्ग
  • ​आगरखार चौक-बलगी मार्ग
  • पुष्पलता कॉलोनी-लाटा-एनटीपीसी मुख्य मार्ग
  • ​साडा कॉलोनी(जमनीपाली) की आंतरिक सड़कें
  • ​सीतामणी - गौ माता चौक - बरबसपुर मार्ग
  • राताखार मुख्य मार्ग
  • घंटाघर चौक से हेलीपैड पहुंच मार्ग
korba poor road condition
कोरबा में निगम क्षेत्र की सड़कें बदहाल, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

यह मार्ग कई वर्षों से है खराब

​कांग्रेस ने उल्लेख किया है कि बलगी मार्ग वर्षों से खराब है और तालाब जैसी स्थिति बन गई है. वहीं, सुभाष चौक-आरपी नगर मार्ग पर नाली निर्माण के बाद सड़क किनारे डाली गई मिट्टी का समतलीकरण न होने से मार्ग पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है.

​बालको प्रबंधन की वित्तीय सहभागिता और भारी वाहनों का दबाव

​ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया है कि ध्यानचंद चौक-रिसदा मार्ग एवं ढेंगुरनाला पुल पर भारी और औद्योगिक वाहनों के निरंतर आवागमन से सड़क की स्थिति जर्जर हुई है. इन मार्गों पर संरचनात्मक ऑडिट कराए जाने की मांग की गई है. इसके अलावा, बालको प्रबंधन के भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़कों को हो रहे नुकसान के एवज में बालको प्रबंधन से वित्तीय सहभागिता सुनिश्चित कराने की मांग भी उठाई गई है.​

नगर निगम की आज की तारीख में ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिस पर गड्ढे ना हो, कीचड़ ना हो. पिछले साल जो सड़क बनी थी, वह भी पूरी तरह से उखड़ चुकी है. सड़कों की गिट्टी और बजरी उखड़ गई है. आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. - मुकेश राठौर, शहर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस

मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम की ओर से भेदभाव के दृष्टिकोण से काम किया जा रहा है. सड़कों की जर्जर स्थिति के संबंध में आज हमने ज्ञापन सौंपकर मरम्मत और निर्माण की मांग की है. ​ यदि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जल्द ही बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.

कोरबा के ग्रामीण इलाकों में फैल रहा मलेरिया, नगर निगम की तैयारी अब भी अधूरी, फॉगिंग मशीनें सालों से खराब
चिरमिरी की बदहाल सड़कों पर कांग्रेसियों ने रोपा लगाया, कहा- जल्द मरम्मत नहीं हुई तो घर-घर जाकर चंदा एकत्र करेंगे
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, कोंडागांव में एक स्कॉर्पियो फॉलो वाहन से भिड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल