ETV Bharat / state

बांगो बांध के जलस्तर में दर्ज हुई गिरावट, घटाई गई गेट की ओपनिंग

कोरबा के बांगो बांध में पानी की आवक कम होने से डैम के गेट की ओपनिंग घटाई गई है.

Minimata Multipurpose Project Bango Dam
बांगो डैम में पानी की आवक घटी (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 19, 2026 at 6:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा: मिनीमाता बहुउद्देशीय परियोजना बांगो बांध के जलस्तर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किया गया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बांध के जलस्तर में गिरावट आई है. 19 अगस्त की स्थिति में हसदेव नदी के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक में कमी दर्ज किए जाने के कारण, बांगो बांध के कुल जलस्तर में 21 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है. जिसके बाद ​बांध के जलभराव को संतुलित और नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षात्मक उपायों के तहत बांध के गेट की कुल ओपनिंग को 8.00 मीटर से घटाकर 6.00 मीटर कर दिया गया है.

​इनफ्लो अब भी 25000 क्यूसेक से अधिक

जल संसाधन विभाग की ओर से जारी तकनीकी आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में बांध में पानी का इनफ्लो (पानी की आवक) 29 हजार 49 क्यूसेक बना हुआ है. जबकि पानी का आउटफ्लो (निकासी) 43 हजार 356 क्यूसेक दर्ज किया गया है. जल निकासी की मात्रा से बांध के जलस्तर को नियंत्रित किया जाता है. जो यह सुनिश्चित करती है कि निचले इलाकों में पानी के बहाव को सुरक्षित दायरे में रखा जा सके.

Korba Bango Dam
कोरबा का बांगो बांध (ETV BHARAT)

अलर्ट पर कोरबा प्रशासन

​जल संसाधन विभाग के अभियंता लगातार बांध के कैचमेंट एरिया में होने वाली बारिश और वाटर लेवल पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. मौसम की परिस्थितियों के अनुसार ही बांध के गेट संचालन में समय-समय पर आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं. 19 अगस्त 2026 की स्थिति में वर्तमान जल स्तर 358.29 मीटर तक आ गया है. जो बांध की कुल जलधारण क्षमता का 91.83% है. ​बीते 24 घंटे में जलस्तर में 21 सेमी की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद बांध में कुल जलभराव 93% से घटकर 91% के आसपास पहुंच गया है.

कन्हर नदी का रौद्र रूप, बलरामपुर जिले में बारिश से उफान पर नदी नाले

धमतरी के चारों बांध लबालब, गंगरेल 86% पार, कैचमेंट में बारिश जारी तो खुलेंगे गेट