ETV Bharat / state

कोंडागांव में कांग्रेस ने लगाया अवैध पेड़ कटाई का आरोप, वन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग

कोंडागांव में वन मंडल अधिकारी को कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा है. चेक पोस्ट बाद भी अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी का आरोप लगाया.

Illegal tree cutting
कोंडागांव में कांग्रेस ने लगाया अवैध पेड़ कटाई का आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 7:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोंडागांव: जिले में लगातार बढ़ रही अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सख्त नाराजगी जताई है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष संजय करन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने दक्षिण वन मंडल कोंडागांव के वन मंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

अवैध पेड़ कटाई का आरोप, वन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बहुमूल्य पेड़ों की अंधाधुंध कटाई

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से जिले में आम, इमली, बरगद और सेमल जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण पेड़ों की तेजी से कटाई हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार, लकड़ी तस्करों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो हरे-भरे पेड़ों को काटकर भारी वाहनों से जिले के बाहर भेज रहा है.

चेक पोस्ट के बावजूद जारी है तस्करी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में वन विभाग के चेक पोस्ट होने के बाद भी इस तरह की अवैध गतिविधियां जारी रहना बेहद चिंताजनक है. इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

लकड़ी तस्करों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो हरे-भरे पेड़ों को काटकर भारी वाहनों के माध्यम से जिले से बाहर तस्करी कर रहा है. जिले में वन विभाग के चेक पोस्ट स्थापित होने के बावजूद इस प्रकार की अवैध गतिविधियों का जारी रहना चिंताजनक है.- संजय करन, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

Illegal tree cutting
चेक पोस्ट बाद भी अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी का आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि अवैध कटाई और तस्करी में शामिल लोगों की निष्पक्ष जांच हो. दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही संबंधित वन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर उन पर सख्त कार्रवाई हो.

आंदोलन की चेतावनी

शहर कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि वन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और चेक पोस्ट व्यवस्था मजबूत की जाए. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए. यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने को मजबूर होगी. ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कोंडागांव को भी भेजी गई है.

700 वर्षों की परंपरा का साक्षी: कोंडागांव का ऐतिहासिक मेला शुरू, 24 परगना से देवी देवताओं का समागम
स्वयंभू शिवलिंग की दिन ब दिन बढ़ रही आकृति, प्राकृतिक रुप से गिरती है भोलेनाथ पर जलधारा
कोंडागांव में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का विरोध, बदबू और मक्खियों से परेशान ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़