ETV Bharat / state

लोधी समाज ने कोमल जंघेल पर लगे आरोपों को बताया गलत, भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

लोधी समाज ने कोमल जंघेल के समर्थन में प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है.जिसमें उन्होंने खबरों को गलत बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Komal janghel vivad
कोमल जंघेल विवाद मामला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 12:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़ : खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कोमल जंघेल के खिलाफ यौन शोषण संबंधी के आरोपों को लेकर सियासी माहौल अब गर्माने लगा है. जिला लोधी समाज ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताया है.इसके विरोध में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कलेक्टर और पुलिस प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज कराया.

सात दिन में कार्रवाई की मांग

समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जिन माध्यमों से खबरें प्रकाशित और प्रसारित की गईं, उनके खिलाफ सात दिनों के भीतर कानूनी कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होती है तो व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

लोधी समाज ने कोमल जंघेल पर लगे आरोपों को बताया गलत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

लोधी समाज के एक वरिष्ठ और जिम्मेदार नेता कोमल जंघेल के खिलाफ मीडिया ट्रायल के जरिया मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं.कोमल जंघेल को लेकर मीडिया ने गलत खबरें प्रकाशित की हैं,जिससे लोधी समाज को काफी ठेस पहुंचा है.हम प्रशासन के पास षड़यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निवेदन लेकर आए हैं.यदि सात दिनों के अंदर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक ढांचे में जो विरोध करने के तरीके हैं,हम उसे दर्ज कराएंगे. जो भी थाने में शिकायत की बात कही जा रही है वो गलत है आगे चलकर हम मानहानि का भी दावा करेंगे- घनश्याम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज

गृहमंत्री को भी सौंपा गया ज्ञापन

ज्ञापन की प्रतिलिपि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पुलिस महानिदेशक और जिला कलेक्टर को भी भेजी गई है. इससे साफ है कि मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर गंभीर रूप ले चुका है.


राजनीतिक असर और बढ़ती संवेदनशीलता
कोमल जंघेल दो बार खैरागढ़ से विधायक रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी से जुड़े हैं. ऐसे में उनके खिलाफ लगे आरोपों ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है.

कोरिया में महिला की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, परिजनों ने लगाए अमानवीय कृत्य के बाद हत्या के आरोप

39 गुंडा बदमाशों को धमतरी पुलिस ने भेजा जेल, होली को लेकर अलर्ट

बलौदाबाजार को नई प्रशासनिक दिशा, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार पहली प्राथमिकता: कलेक्टर कुलदीप शर्मा