ETV Bharat / state

कोडरमा में चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की गिरफ्त में आई ओडिया बोलने वाली आठ महिलाएं

कोडरमा में पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 महिलाओं को पकड़ा है. सभी महिलाएं ओडिया भाषा बोलती हैं.

Tilaiya Police Station, Koderma
तिलैया थाना, कोडरमा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : October 28, 2025 at 1:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: छठ पूजा के दौरान स्थानीय लोगों ने चेन स्नैचिंग गिरोह को पकड़ा है. गिरोह में 8 महिलाएं हैं, जो ओडिया भाषा बोलती हैं. इससे पहले टोटो से भाग रही गिरोह की सभी महिलाओं को रांची- पटना मुख्य मार्ग से पकड़ा गया हैं, ये चेन स्नैचिंग गिरोह कोडरमा के महतो अहरा स्थित छठव्रती महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रही थीं.

फिलहाल, गिरोह की सभी महिलाओं और टोटो चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं, जहां पुलिस इन महिलाओं से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब चेन स्नैचिंग की घटना घटी तो कौतूहल मच गया. जिसके बाद स्नैचर की पहचान होने लगी. इसी दौरान कुछ महिलाएं घटनास्थल से टोटो से भागने लगी, जिसके बाद पीछा कर महिलाओं को पकड़ा गया.

कोडरमा में चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ (Etv Bharat)

पकड़ी गई महिलाएं बोलती हैं ओडिया

स्थानीय गुड्डू सिंह ने बताया कि पकड़ी गई सभी महिलाएं ओडिया बोलती हैं और स्थानीय नहीं हैं. इन महिलाओं के ग्रुप से सोने की चेन कटिंग करने वाला कटर और छठ घाटों से महिला की चुराई गई चेन को बरामद किया गया है. फिलहाल हिरासत में ली गई महिलाओं से पुलिस यह जानने में जुटी है कि इससे पहले हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में इनकी क्या संलिप्ता रही हैं?

पीड़ित महिला ने गिरोह की दो महिलाओं को पहचाना

बता दें कि इससे पहले कोडरमा के भीड़भाड़ वाले इलाके झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर इंदरवा बस्ती निवासी बिंदु देवी के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी, जब वह छठ की खरीदारी के लिए भीड़ वाली जगह पर थी, उनके गले की सोने की चेन पर पकड़े गए गिरोह की महिलाओं ने हाथ साफ किया था. चेन स्नैचिंग की घटना का शिकार महिला बिंदु देवी ने पुलिस हिरासत में ली गई गिरोह की दो महिलाओं की पहचान कर ली है.

छठ घाट से चेन स्नैचिंग कर भाग रही कुछ महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. फिलहाल घटना को लेकर हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है कि इससे पहले चेन स्नैचिंग की घटनाओं में गिरोह की क्या संलिप्ता रही है: विनय कुमार, थाना प्रभारी, तिलैया थाना

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री भारती पवार की मां की चेन झपट ले गए बाइकसवार

कोयलांचल के मंदिरों में महिलाओं का चोर गिरोह सक्रिय! पूजा-पाठ के बहाने श्रद्धालुओं के गहनों पर कर रहीं हाथ साफ

जमशेदपुरः अलमीरा ठीक करने के दौरान बढ़ई ने उड़ाई सोने की चेन, पुलिस ने दबोचा