ETV Bharat / state

नमो भारत ने जीता दिल, सांसद अरुण गोविल की पत्नी ने 45 साल बाद किया ट्रेन से सफर, जानिए और भी बहुत कुछ

नमो भारत रेल के यात्रियों ने कहा, यात्रा का अनुभव शानदार रहा और मेरठ से दिल्ली आने में मात्र 45 मिनट का समय लगा.

दिल्ली दूर नहीं.
दिल्ली दूर नहीं. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 9:31 PM IST

|

Updated : February 23, 2026 at 11:04 PM IST

8 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ : मेरठ : नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो गई है. 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरायकाले खां से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत की, जो 160 की स्पीड में महज 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ 82 किमी का सफर पूरा करती है. मेट्रो की भी सौगात मिल गई है. जिससे दिल्ली से मेरठ तक सफर आसान हो गया है. पहले दिन करीब एक लाख यात्रियों ने नमो भारत से यात्रा की.

सोमवार सुबह पहली बार मेरठ से दिल्ली जाने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही. इन यात्रियों के बीच मेरठ से सांसद अरुण गोविल पत्नी के साथ यात्रा करने पहुंचे. राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई भी अपनी पत्नी के साथ मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हुए. स्टूडेंट से लेकर नेता, मंत्री और व्यापारियों ने पहला सफर किया. सभी ने इस सौगात के लिए खुशी जताई.

नमो भारत में ETV BHARAT. (Video Credit; ETV Bharat)

डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई बोले- आनंद दोगुना हो गया : राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया, मेरठ के मोहनपुरी आवास से दिल्ली अशोका रोड आवास जाने के लिए एक्सप्रेस-वे से डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगता है. नमो भारत से महज 63 मिनट में दिल्ली आवास पहुंच गया. जनता और युवाओं के साथ नौकरी -पेशा लोगों के साथ बैठकर संवाद करते हुए आने का आनंद और भी दोगुना हो गया.

सांसद अरुण गोविल ने खड़े होकर किया सफर : मेरठ से सांसद अरुण गोविल भी अपनी पत्नी श्रीलेखा के साथ बेगमपुल स्टेशन पहुंचे. दोनों ने नमो भारत में यात्रा की. हालांकि भीड़ बहुत ज्यादा होने की वजह से उन्हें सीट नहीं मिल पाई, यात्रियों ने उन्हें सीट ऑफर भी की, लेकिन उन्होंने अभिवादन स्वीकार करते हुए खड़े रहकर ही दिल्ली की ओर यात्रा की.

सांसद अरुण गोविल भी नमो भारत के यात्री बने.
सांसद अरुण गोविल भी नमो भारत के यात्री बने. (Photo Credit; ETV Bharat)

पूरे वेस्ट का होगा विकास : सांसद अरुण गोविल ने कहा, मेट्रो और नमो भारत के चलने से अब मेरठ ही नहीं समूचे वेस्ट का सर्वांगीण विकास होगा. इससे युवाओं, महिलाओं का सफर आसानी से हो जाएगा. व्यापार करना आसान हो जाएगा. भारत सिटी में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को इससे काफी लाभ होगा.

सांसद अरुण गोविल ने कहा, आज दिल्ली में स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने जा रहा हूं. भविष्य में जब भी दिल्ली जाना होगा, तो मेरठ से आरआरटीएस का ही इस्तेमाल करेंगे.

45 साल बैठी ट्रेन में : अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा ने बताया, कभी 45 साल पहले ट्रेन में बैठी थी. उसके बाद आज पहली बार किसी ट्रेन में सफर कर रही हूं. यह सौभाग्य की बात है कि नमो भारत में बैठकर सफर करने को मिल रहा है. उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे कोई बड़ा उत्सव आज है.

नमो भारत में सफर कर स्टूडेंट्स भी हुए खुश.
नमो भारत में सफर कर स्टूडेंट्स भी हुए खुश. (Photo Credit; ETV Bharat)

वेस्ट यूपी को बड़ी सौगात : प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने भी नमो भारत से यात्रा की. उन्होंने कहा, मेरठ और यूपी वेस्ट को बड़ी सौगात मिल गई है, इससे निश्चित ही अब विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी. इसका फायदा सिर्फ मेरठ को ही नहीं आसपास के जिलों को भी होगा. उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.

स्टूडेंट्स के लिए बड़ी उपलब्धि : छात्रा कोमल ने बताया, मेरठ से दिल्ली जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जो छात्र दिल्ली के मुखर्जी नगर या राजेंद्र नगर रहते थे, वह अपने घर पर रहकर पढ़ाई कर सकेंगे. नमो भारत से दिल्ली पहुंचना अब आसान होगा. कोचिंग के बाद समय से घर लौट सकेंगे.

सपना पूरा हो गया : सुरभि ने बताया, जो लोग नोएडा और गाजियाबाद में नौकरियां करते हैं उनमें लड़कियों की भी काफी संख्या है. अब हम नौकरी करके आसानी से सुरक्षित अपने घर लौट सकेंगे. नमो भारत में बैठने का सपना आज पूरा हुआ.

राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पत्नी के साथ किया सफर.
राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पत्नी के साथ किया सफर. (Photo Credit; ETV Bharat)

घट गई दूरी : पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रशांत घोष ने कहा, मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन नमो भारत से मेरठ घूमने आया हूं. अच्छा लग रहा है. इससे दूरी घट गई है, पहले कई घंटे लगते थे. अब आसानी से एक घंटे से भी कम समय में मेरठ पहुंच जाएंगे और समय से वापस अपने घर पहुंच सकेंगे.

सफर होगा आसान : दिल्ली से लौट रहीं मेरठ की पूर्व मेयर मधु गुर्जर ने कहा, मेरठ से न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, बल्कि अब महिलाओं और बेटियों को किसी भी तरह की कोई असुरक्षा भी नहीं रहेगी. वह सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा करने, पढ़ाई करने और नौकरी करने मेरठ से दिल्ली तक आवाजाही कर सकेंगी.

बड़ी राहत मिली : मेरठ के रहने वाले रोबिन ने बताया, उन्हें मेरठ के भूड बराल से नमो भारत पकड़नी होती थी, लेकिन अब उन्हें शहर के बेगमपुल स्टेशन से ही नमो भारत ट्रेन मिल जाएगी, इससे उन्हें काफी फायदा हुआ है. समय भी बचेगा, साथ ही नौकरी पैस लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.

मेरठ को लगेंगे विकास के पंख : अनुराग ने बताया, अब पूरे रूट पर नमो भारत का संचालन हो गया है. मेरठ मेट्रो की सुविधा भी हो गई है. यह मेरे जैसे अनेकों युवाओं के लिए बेहद ही उपयोगी और अच्छा है. नमो भारत ट्रेन में बेगमपुल से दिल्ली की ओर यात्रा कर रहे मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि अब मेरठ को विकास के पंख लगेंगे.

मेरठ में खाना और दिल्ली में आइसक्रीम खाइए : एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा, कनेक्टिविटी इतनी अच्छी हो गई है कि अब अगर मेरठ में खाना खाने के बाद किसी का मन आइसक्रीम खाने का करेगा या गोलगप्पे खाने का करेगा, तो वह कनॉट प्लेस में एक घंटे में पहुंचकर गोलगप्पे और आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकेगा.

जीवन में होगा बदलाव : बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ऋतुराज जैन ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नमो भारत और मेट्रो उन्हें मिल गई है अब तक यह किसी सपने जैसा था. देश की पहली रीजनल रेल दिल्ली से मेरठ तक दौड़ रही है, यहां के लोगों के जीवन में बदलाव होगा.

काफी सुरक्षित है सफर : मेरठ के कारोबारी ललित कुमार जैन ने बताया कि वह तो अपनी पत्नी के साथ सिर्फ और सिर्फ इंजॉय के तौर पर नमो भारत से यात्रा कर रहे हैं, ट्रेन पूरी तरह से सुरक्षित है और अब मैं अपने एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए नमो भारत का इस्तेमाल किया करेंगे.

समय की बचत हुई : बिहार के रहने वाले बालेश्वर कुमार ने बताया, काफी समय पहले जब बिहार गए थे तब यहां पर नमो भारत और मेट्रो का काम चल रहा था और जब आज सुबह आनंद विहार उतरे तो उन्हें वहां नमो भारत की जानकारी हुई. कुछ ही समय में नमो भारत से मेरठ आ गया. समय की काफी बचत हुई.

सौगात चमत्कार से कम नहीं : भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा, यह सौगात किसी चमत्कार से काम नहीं है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से चीजें बहुत सुधरी हैं. पीएम मोदी ने पहले एक्सप्रेस-वे की सौगात दी, अब नमो भारत की सौगात से यहां की दिशा और दशा बदलने वाली है.

पीएम मोदी का धन्यवाद : व्यापारी नेता अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी ने कहा, देश की पहली रीजनल ट्रेन नमो भारत की सौगात देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया है कि उन्हें मेरठ से लगाव है और इसके लिए उनका धन्यवाद भी देना चाहेंगे.

हर स्टेशन पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा : टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) की उपलब्धता हर स्टेशन पर है. अंडर ग्राउंड स्टेशन पर नेटवर्क की प्रॉब्लम न हो इसके लिए फ्री वाई फाई भी उपलब्ध है, जिसकी मदद से आसानी से टिकट यात्री ले सकते हैं. ऐसे में कैश की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि अगर ऑनलाइन में कोई भी समस्या हो तो नकद भुगतान करके भी टिकट ले सकते हैं. RRTS Connect मोबाइल ऐप या NCMC कार्ड (National Common Mobility Card) के जरिये टिकट बुक करने पर 10% का डिस्काउंट मिल जाएगा.

अब जानते हैं नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किराया...

नमो भारत का किराया.
नमो भारत का किराया. (Photo Credit; ETV Bharat)
नमो भारत का किराया.
नमो भारत का किराया. (Photo Credit; ETV Bharat)
मेरठ मेट्रो का किराया.
मेरठ मेट्रो का किराया. (Photo Credit; ETV Bharat)
मेरठ मेट्रो का किराया.
मेरठ मेट्रो का किराया. (Photo Credit; ETV Bharat)

यह भी पढ़ें : यूपी सरकार का ऐलान, देसी नस्ल की गाय खरीदने पर मिलेंगे 40 हजार रुपये, मंत्री धर्म पाल बोले- अब गाय देखते ही कसाई भाग जाता है

Last Updated : February 23, 2026 at 11:04 PM IST