ETV Bharat / state

जानिए क्या है सात निश्चय पार्ट 3, जिसे CM नीतीश कुमार ने 2025 से 30 तक के लिए किया गठित

आज कैबिनेट बैठक में एकमात्र एजेंडा पर मुहर लगी. सात निश्चय पार्ट 3 से 1 करोड़ नौकरी-रोजगार देने की नीतीश सरकार की तैयारी है.

NITISH KUMAR
नीतीश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 16, 2025 at 2:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार के तीसरी कैबिनेट में सात निश्चय पार्ट 3 पर मुहर लगाकर सबको चौंका दिया है. 2025 से 30 तक के लिए गठित सात निश्चय पार्ट 3 में फोकस एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का जो बड़ा वादा है उसे पूरा करने की तैयारी है.

सात निश्चय पार्ट 3 : दरअसल, 2015 में सात निश्चय पार्ट वन पर काम हुआ. 2020 में सात निश्चय पार्ट 2 पर और अब 2025 से 2030 तक साथ में से पार्ट 3 पर काम होगा. कैबिनेट में एकमात्र एजेंडा पर लिए गए फैसले की जानकारी कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने दी. सात निश्चय पार्ट 3 में 7 निश्चय के एजेंडा पर काम किया जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने इसपर विस्तार से पोस्ट भी किया है.

1. दोगुना रोजगार दोगुनी आय पर काम होगा. इसमें 94 लाख गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार योजनाओं से अच्छा अधिक किया जाएगा. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹200000 तक की सहायता दी जाएगी. महिलाओं को अभी ₹10000 की राशि मदद दी गई है. लोगों की आय दोगुनी की जाएगी

2. समृद्धि उद्योग सशक्त बिहार को लेकर काम होगा इसमें 5 वर्ष में राज्य में 50 लाख करोड़ का निजी निवेश सुनिश्चित किया जाएगा. 9 चीनी मिलों को चरणबद्ध रूप से चालू किया जाएगा और 25 नई चीनी मिल की स्थापना की जाएगी.

3. कृषि में प्रगति देश की समृद्धि पर काम होगा. 2024 से 2029 के लिए गठित चौथा कृषि रोड मैप के काम में तेजी लाई जाएगी. मखाना के उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाएगा. प्रत्येक पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी. हर खेत तक पानी पहुंचाने के काम में तेजी लायी जाएगी.

बिहार में सात निश्चय पार्ट 3 (ETV Bharat)

4. उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य पर काम होगा. राज्य के पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा और नई एजुकेशन सिटी का निर्माण होगा.

5. सुलभ स्वास्थ्य सुरक्षित जीवन पर काम होगा. इसके तहत आधुनिक अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक की व्यवस्था की जाएगी.

6. मजबूत आधार आधुनिक विस्तार के तहत शहरी क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा. नई टाउनशिप को विकसित किया जाएगा. पांच नए एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा.

7. सबका सम्मान जीवन आसान पर काम होगा इसके तहत आधुनिक तकनीक नवाचार का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाएगा.

''कैबिनेट में चर्चा के बाद सात निश्चय पार्ट 3 की स्वीकृति दी गई, जो वर्ष 2025-30 तक के लिए लागू है. इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया जा रहा है. इसका मूल उद्देश्य विकास की गति को तेज करते हुए अगले 5 वर्षों में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लेना है.''- अरविंद चौधरी, अपर मुख्य सचिव कैबिनेट विभाग

ये भी पढ़ें :-

नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, 94 लाख परिवारों के लिए सरकार ने खोला खजाना