ETV Bharat / state

हिमाचल के नए मुख्य सचिव केके पंत ने संभाला पदभार, प्रदेश को लेकर बताई अपनी प्राथमिकता

सीएस संजय गुप्ता के रिटारयर होने के बाद केके पंत को हिमाचल का नया मुख्य सचिव बनाया गया है.

हिमाचल के नए मुख्य सचिव केके पंत
हिमाचल के नए मुख्य सचिव केके पंत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 1, 2026 at 1:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल में नौकरशाही को नया बॉस मिल गया है. वर्ष 1993 बैच के IAS ऑफिसर केके पंत ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. संजय गुप्ता के 30 मई को सेवानिवृत हो गए हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री ने सीनियोरिटी का ख्याल रखते हुए केके पंत को प्रदेश की नौकरशाही की सबसे अहम जिम्मेवारी सौंपी है.

मुख्य सचिव संजय गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद हिमाचल को नया मुख्य सचिव मिल गया है. खास बात ये है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीनियोरिटी का ख्याल रखते हुए 1993 बैच के IAS अधिकारी केके पंत को मुख्य सचिव बनाया है, लेकिन केके पंत को मुख्य सचिव का अभी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. संजय गुप्ता 30 मई को मुख्य सचिव के पद पर से सेवानिवृत्त हुए थे. वे पांच दिन पहले ही नियमित मुख्य सचिव बनाए गए थे.

ऐसे में में ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि संजय गुप्ता को मुख्य सचिव के पद पर एक्सटेंशन दी जा सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस तरह के कयासों को विराम लगाते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, वन एवं विजिलेंस विभाग केके पंत को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है. इसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं.

केके पंत होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिव
केके पंत होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिव (ETV Bharat)

उत्तराखंड मूल के कमलेश कुमार पंत को एक अनुभवी, व्यवहारिक और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है. उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए शासन और विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है.

केके पंत ने कहा, 'प्रदेश में आम लोगों को सरल और सुलभ प्रशासन मिलेगा. इसके साथ ही वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और राजकोषीय अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासनिक मशीनरी को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और परिणाम आधारित बनाकर सरकार की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारा जाएगा'.

मुख्य सचिव के रेस में ये थे शामिल

हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट के लिए पांच IAS अधिकारियों की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई थी. इसमें सबसे ऊपर 1993 बैच के सीनियर IAS केके पंत का नाम शामिल था. इसके अतिरिक्त केंद्र में सेवाएं दे रही 1994 बैच की सीनियर IAS अनुराधा ठाकुर का नाम भी पैनल में भेजा गया था. इसी तरह से 1994 बैच के IAS ऑफिसर ओंकार शर्मा का नाम भी मुख्य सचिव के पैनल में रखा गया था.

इसी तरह से वर्तमान में ओंकार शर्मा अतिरिक्त मुख्यसचिव ट्राइबल डिवेलपमेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे ओंकार शर्मा का नाम भी पैनल में शामिल था. वहीं, पैनल में 1995 बैच के सीनियर IAS ऑफिसर हरबंस भरत खेड़ा का नाम भी रखा गया था. वर्तमान केंद्र सरकार में अतिरिक्त सचिव डिपार्मेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स हैं. इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव फूड एंड सिविल सप्लाइज, ट्रांसपोर्ट के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम भी पैनल में शामिल किया गया था.

ये भी पढ़ें: हिमकेयर लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 100 करोड़ जारी, अब इलाज में नहीं होगी देरी!