ETV Bharat / state

किसान नेता राकेश टिकैत ने नेपाल से जारी किया वीडियो; कहा- बड़ी त्रासदी हुई, हम सब सुरक्षित

राकेश टिकैत यह बताते हुए दिख रहे हैं कि किस तरह नेपाल में मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं. लगातार बरसात हो रही है.

किसान नेता राकेश टिकैत ने नेपाल से जारी किया वीडियो.
किसान नेता राकेश टिकैत ने नेपाल से जारी किया वीडियो. (Photo Credit: Viral Video X Handle)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 1:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरनगर: नेपाल में आई त्रासदी के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत भी नेपाल में ही मौजूद रहे. उन्होंने 27 अगस्त को नेपाल के पोखरा से अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें वह बता रहे हैं कि उनका डेलिगेशन पूरी तरह सुरक्षित है.

उन्होंने वीडियो के माध्यम से बताया कि वह पोखरा में हैं और मौसम खराब है. यहां से फ्लाइट से पहले काठमांडू जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेंगे. उन्होंने वीडियो में बताया है कि त्रासदी के बाद रास्ते बंद हो गए हैं, इसलिए उन्होंने अपनी गाड़ी यहीं पर ही छोड़ दी है.

राकेश टिकैत यह बताते हुए दिखा भी रहे हैं कि किस तरह नेपाल में मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं और लगातार बरसात हो रही है. जानकारी के लिए बता दें कि 8 से 9 सदस्यों का एक डेलिगेशन राकेश टिकैत के साथ नेपाल गया हुआ है.

सभी लोग फिलहाल वहां सुरक्षित हैं और काठमांडू के रास्ते कल यानी 28 अगस्त को दिल्ली के लिए अपनी फ्लाइट लेंगे. राकेश टिकैत ने अपनी इस वायरल वीडियो में नेपाल के अपने लोकल किसान संगठनों से भी संपर्क कर पीड़ित लोगों की मदद करने की बात कही है.

राकेश टिकैत वीडियो की शुरुआत में कहते हैं कि सभी का धन्यवाद, जय हिंद, जय संविधान. आज हम सब नेपाल में और नेपाल में त्रासदी आई है. 26 तारीख को हम भी इससे कुछ-कुछ बचे हैं. हमने अपनी गाड़ी छोड़ दी है और कल फ्लाइट से हम काठमांडू जाएंगे. काठमांडू से दिल्ली आएंगे.

उन्होंने कहा कि यह बड़ी तबाही नेपाल में हुई है लेकिन हम सब सुरक्षित हैं. हमारा 8-9 लोगों का डेलिगेशन है और सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि यह पोखरा शहर है और चारों तरफ बादल छाए हैं. यह भी पता चला है कि भारत के बहुत पर्यटक हैं, जो फंसे हुए हैं.

यहां पर किसान संगठन के लोग भी हैं, हम उनसे संपर्क कर रहे हैं. जितने भी लोग बाहर के पर्यटक आए हैं, उनकी मदद होनी चाहिए. वह किसी भी देश का है. नेपाल के भी बहुत लोग लापता हैं.

जिला मीडिया प्रभार भारतीय किसान हेमेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंन यह भी कहा कि जो लोग अपने घर सुरक्षित पहुंचे सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. हम यहां पर सुरक्षित हैं और परसों 28 तारीख की रात तक हम भारत वापस आ जाएंगे. जो लोग फोन कर रहे हैं, बार-बार उनका भी धन्यवाद.

सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद. हमारी पूरी टीम यहां पर सुरक्षित है. हमें फ्लाइट टिकट मिल गए हैं. कल हम काठमांडू चले जाएंगे और परसों वहां से वापस आएंगे. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. जय हिंद, जय हिंद.

यह भी पढे़ं: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, कौन है ये 2 युवक जिन्हें सोशल मीडिया बता रहा शूटर, VIRAL PHOTOS पर क्या बोली पुलिस?