ETV Bharat / state

धूड़मारास की इंटरनेशनल लेवल पर धूम, संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन का बस्तर दौरा

संयुक्त राष्ट्र से संबंध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ बस्तर पहुंचे रहे हैं. वे धूड़मारास का दौरा कर रहे हैं.

Kirsi Hyvarinen's visit to Bastar
किर्सी ह्यवैरिनेन का बस्तर दौरा (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 24, 2026 at 3:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जगदलपुर: बस्तर की संस्कृति और यहां की खूबसूरती को निहारने विश्व से सैलानी हर साल पहुंचते हैं. इस क्रम में संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग की संस्थापक और सीईओ किर्सी ह्यवैरिनेन बस्तर पहुंचे. 23 फरवरी से उनका बस्तर दौरा शुरू हुआ. उनका यह दौरा 6 दिवसीय है और यह 23 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा.

धूड़मारास का दौरा करेंगी किर्सी ह्यवैरिनेन

किर्सी ह्यवैरिनेन 23 फरवरी से 28 फरवरी तक बस्तर में रहेंगी. वे ग्राम धूड़मारास और उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेंगी. जिला प्रशासन बस्तर और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के समन्वय से आयोजित इस महत्वपूर्ण यात्रा का उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना है. इसके अलावा इसका मकसद को ऑन-साइट मेंटरशिप और सूक्ष्म योजना कार्य के माध्यम से बस्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.

Kirsi Hyvarinen's visit to Bastar
किर्सी ह्यवैरिनेन का बस्तर दौरा (ETV BHARAT)

चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती निहारेंगी किर्सी

किर्सी विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता को निहारेंगी और धुड़मारास में आयोजित होने वाली पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगी. इस दौरे के दौरान वे धुड़वा डेरा होमस्टे में रुककर स्थानीय जीवनशैली, परंपराओं और बस्तरिया खान-पान का प्रत्यक्ष अनुभव भी करेंगी. अपनी इस यात्रा के दौरान किर्सी न केवल बस्तर के सुरम्य प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करेंगी. बल्कि स्थानीय हितधारकों, ग्रामीणों और हस्तशिल्पियों के साथ सीधा संवाद कर पर्यटन के नए अवसरों की पहचान भी करेंगी.

बांस हस्तशिल्प कारीगरों से किर्सी करेंगी चर्चा

इस दौरे के दौरान किर्सी ह्यवैरिनेन बस्तर के बांस हस्तशिल्प कारीगरों के साथ तकनीकी चर्चा करेंगी. इसके अलावा वे कोटमसर गुफा और तीरथगढ़ जलप्रपात का भी दौरा करेंगी. इस प्रवास के दौरान किर्सी स्थानीय समुदायों को यूनाइटेड नेशंस बेस्ट टूरिज्म विलेज अपग्रेड प्रोग्राम की बारीकियों से अवगत कराएंगी.इस विजिट में किर्सी सतत ग्रामीण विकास के लिए नेशनल और रीजनल टूरिज्म पर अपनी राय साझा करेंगी. इस दौरे से बस्तर की नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान और मजबूत होगी.

कैलेंडर ब्वॉय का अनोखा हुनर, केशनाथ ध्रुव पलक झपकते बता देता है तिथि का वार

नक्सलगढ़ में रिवर एडवेंचर फेस्ट: इंद्रावती के तट पर रोमांच, विश्वास और बदलते बस्तर की नई पहचान