ETV Bharat / state

रील बनाते वक्त मधुमक्खी के छत्ते से टकराया छात्र का हाथ, कॉलेज में मचा हाहाकार, 9 अस्पताल में भर्ती

सागर के खुरई डिग्री कॉलेज में मधुमक्खियों ने छात्रों पर किया हमला, कॉलेज में मची भगदड़, 18-20 स्टूडेंट्स घायल, 9 अस्पताल में भर्ती.

KHURAI DEGREE COLLEGE BEES ATTACK
रील बनाते वक्त मधुमक्खी के छत्ते से टकराया छात्र का हाथ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 18, 2026 at 6:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सागर: खुरई डिग्री कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक छात्र कॉलेज की दूसरी मंजिल पर रील बना रहा था, उसी समय उसका एक हाथ मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गया. फिर क्या था मधुमक्खियों के झुंड ने वहां खड़े छात्र-छात्राओं पर हमला बोल दिया. घटना में करीब 18 से 20 विद्यार्थी घायल हो गए. जिनमें से 9 को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह छात्र इलाज कराने के लिए पहुंचे

जानकारी के अनुसार खुरई के डिग्री कॉलेज में अचानक भगदड़ मच गई. जब हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला कर दिया. जिसमें 18 से 20 छात्र-छात्राएं घायल हो गए. घायलों में सानिया पिता हेमंत रजक (18), काजल पिता राजेश अहिरवार(18), जिया पिता कल्याण अहिरवार(19), रीना पिता अजब सिंह ठाकुर (18), कशिश पिता राजकुमार बागड़ी(18), जागेश्वरी पिता मोतीलाल अहिरवार(20), वैष्णवी पिता प्रदीप सिंह ठाकुर (18), स्नेहा पिता अरविंद सिंह दांगी(18) विनायक पिता सुरेन्द्र पांडे(21) को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मधुमक्खी के हमले से छात्र घायल (ETV Bharat)

रील बनाते समय मधुमक्खी के छत्ते में लगा हाथ

घायल छात्रा स्नेहा दांगी ने बताया कि "लंबे समय से महाविद्यालय में मधुमक्खियों का छत्ता दूसरी मंजिल की गैलरी में लगा हुआ है. उसी समय एक छात्र मोबाइल पर रील बना रहा था कि तभी उसका एक हाथ मधुमक्खी के झुंड से लग गया, जिसके बाद मधुमक्खियों ने गैलरी में खड़े छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया. जहां चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई. किसी ने अपने दुप्पटे से खुद को ढंक लिया तो, कोई क्लास में घुस गए, लेकिन इससे पहले मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. जिनमें से 9 छात्रों को कॉलेज स्टाफ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अस्पताल लेकर पहुंचे."

MP STUDENT HIT BEEHIVE DURING REEL
कॉलेज में लगा मधुमक्खी का छत्ता (ETV Bharat)

ज्ञापन के माध्यम से चेताया था

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज अध्यक्ष आदित्य बंसल ने बताया कि "कॉलेज में मधुमक्खियों का छत्ता काफी लंबे समय से लगा हुआ है. जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया था, लेकिन इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया. मधुमक्खी के हमले से बड़ी घटना भी हो सकती थी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले आगामी समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा."

खुरई सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर विक्रम कुमार ने बताया कि "कॉलेज स्टाफ कुछ छात्रों को लाया था. जिन पर मधुमक्खियों ने हमला किया था. अभी सभी की स्थिति ठीक है. जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल सागर रेफर किया जाएगा."