ETV Bharat / state

पटना सिटी में चेहल्लुम जुलूस पर बवाल, खाजेकलां SHO के सिर पर लगी चोट

हंगामा शांत कराने गए खाजेकलां थाना प्रभारी विद्यानंद वर्मा घायल हो गए. घटना में उनके सिर पर चोट लगी. पढ़ें

Patna City Chehllum Procession
पटना में चेहल्लुम जुलूस के दौरान बवाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 6, 2026 at 2:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार के पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में चेहल्लुम के मौके पर बुधवार की शाम को बिना प्रशासनिक अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के युवकों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया.

पटना में चेहल्लुम जुलूस के दौरान बवाल: इस बीच मौके पर पहुंचे खाजेकलां थानाध्यक्ष विद्यानंद वर्मा बीच-बचाव के दौरान घायल हो गए. उनके सिर में चोट लगी, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

'बिना पूर्व अनुमति एक जुलूस निकाला जा रहा था' : खाजेकलां पुलिस ने बताया कि, चेहल्लुम के अवसर पर बिना पूर्व अनुमति एक जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान दो अखाड़ों के युवकों के बीच जुलूस को आगे ले जाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई.

बीच-बचाव में खाजेकलां थानाध्यक्ष घायल : सूचना मिलने पर खाजेकलां थानाध्यक्ष विद्यानंद वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया. इसी दौरान धक्का-मुक्की में थानाध्यक्ष के सिर में चोट लग गई. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी. उपचार के बाद वह दोबारा ड्यूटी पर लौट आए.

क्या बोले खाजेकलां थानाध्यक्ष? : थानाध्यक्ष विद्यानंद वर्मा ने बताया कि दो समूहों के बीच हाथापाई हो रही थी. उसे रोकने और विवाद शांत कराने के दौरान उन्हें चोट लगी. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया. इसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया.

''स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. किसी भी धार्मिक जुलूस या सार्वजनिक आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक है. बिना अनुमति जुलूस निकालना नियमों का उल्लंघन है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.'' - विद्यानंद वर्मा, थानाध्यक्ष, खाजेकलां

ये भी पढ़ें-

छपरा में निकला चेहल्लुम जुलूस, हजरत हुसैन और कर्बला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

'अब नहीं बिगड़ने देंगे हालात..' चेहल्लुम को लेकर लिया गया बड़ा फैसला