ETV Bharat / state

'अब इस मां को भरत तिवारी नहीं मिलने वाला', बिलौटी पहुंचे खेसारी लाल यादव, कहा- 'मैं साथ खड़ा हूं'

'आंदोलन जारी रखिए, लेकिन..' बिलौटी पहुंचे खेसारी लाल यादव ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. पढ़ें

Etv Bharat
Etv Bharat (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 22, 2026 at 5:42 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर: ''अब इस मां का जो होना था वो हो चुका है, अब इस मां को अपना बेटा भरत तिवारी वापस नही मिलने वाला है. इसलिए आप लोग इस आंदोलन को गांव से शहर ले जाइये.'' बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी और कहा कि आपके साथ हम खड़े हैं.

भरत तिवारी के घर पहुंचे खेसारी लाल यादव: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के घर बिलौटी पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की. इस दौरान खेसाली लाल यादव ने कहा, अभी ये गांव का आंदोलन है, इस आंदोलन को अब शहर तक ले जाना होगा, लेकिन इसके लिए आपको शहर तक जाना होगा. इस दौरान उन्होंने परिवार को 50 हजार की मदद भी दी.

KHESARI LAL YADAV
बिलौटी पहुंचे खेसाली लाल यादव (ETV Bharat)

'मारने वाले भी पुलिस, जांच करने वाले भी पुलिस': उन्होंने मृतक के परिजन से कहा कि ये लड़ाई आपकी है, समाज बाद में आता है. आप लड़ाई को बड़ा कीजिए, देखिएगा इंसाफ जरूर मिलेगा. सम्राट सरकार की न्यायिक जांच के सवाल पर खेसारी ने कहा कि, मारने वाले भी उनकी पुलिस और जांच करने वाले भी उनकी पुलिस है.

''अब इस मां के साथ जो होना था वो हो चुका है, अब इस मां को भरत तिवारी नही मिलने वाला है. इस शहादत की पब्लिसिटी नहीं करने दीजिए. आप लोग अपने आंदोलन को जारी रखिए, जहां मेरी जरूरत होगी मैं वहां आकर खड़ा हो जाऊंग. लोग आएंगे माहौल बनाएंगे और चले जाएंगे, न लड़ेंगे न कुछ करेंगे.'' - खेसारी लाल यादव

KHESARI LAL YADAV
भरत तिवारी की मां (ETV Bharat)

एनकाउंटर में लापरवाई हुई- बिहार पुलिस: इस बीच, बिहार पुलिस ने भी माना कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में लापरवाही हुई है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने कहा कि, एनकाउंटर कभी भी उपलब्धि नहीं मानी जा सकती. लेकिन जहां भी अपनी जान को खतरा होगा, वहां पुलिस सेल्फ डिफेंस में गोली चला सकती है. उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होगी.

KHESARI LAL YADAV
पुलिस के सामने पिस्टल लेकर खड़ा भरत तिवारी (ETV Bharat)

DIG शाहाबाद करेंगे जांच, 5 पुलिसकर्मी निलंबित: बिहार के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) सुधांशु कुमार ने कहा कि, भरत तिवारी मुठभेड़ की जांच के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी को पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिकृत किया गया है. मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनके कांड संख्या 169/26 और 170/26 हैं.

KHESARI LAL YADAV
एनकाउंटर से पहले भरत तिवारी को समझाते हुए पुलिस (ETV Bharat)

''जांच में एफएसएल समेत सभी वैज्ञानिक संसाधनों का उपयोग किया जाएगा. पूरे मामले की पारदर्शी जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है. प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद एक थानाध्यक्ष, दो सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है.'' - सुधांशु कुमार, लॉ एंड ऑर्डर, बिहार

17 जून को भरत तिवारी का शाहपुर में एनकाउंटर: 15 जून को पिस्टल के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच के लिए भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंची थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, 17 जून को पुलिस ने भरत तिवारी का एनकाउंटर किया था, जिसके बाद से सियासी हंगामा जारी है.

ये भी पढ़ें: थानेदार पर ही तान दी पिस्टल, कहा- 'सबको ठोक दूंगा', आखिरकार पुलिस को चलानी पड़ी गोली

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस के एनकाउंटर में घायल भरत भूषण तिवारी की मौत, इलाज के दौरान PMCH में तोड़ा दम

ये भी पढ़ें: भोजपुर एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, दो दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित

ये भी पढ़ें: सरेंडर करने के बाद क्यों मारी 5 गोली? भरत भूषण तिवारी की मां का सवाल

ये भी पढ़ें: 'भारत भूषण तिवारी का एनकाउंटर नहीं मर्डर है..' आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाए पुलिस पर सवाल

ये भी पढ़ें: 'जरूरी था तो हाफ एनकाउंटर कर देते..' बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भोजपुर पुलिस को घेरा

ये भी पढ़ें: भरत भूषण एनकाउंटर मामला : संजय झा के तीखे बोल- 'चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा'

ये भी पढ़ें: 'मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना.. फोन माता-पिता के अलावा किसी को न मिले..' भरत तिवारी के फोन में ऐसा क्या?