ETV Bharat / state

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: 6 से 8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में चयन ट्रायल

छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जनजातीय खिलाड़ी ही खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शामिल हो सकते हैं. अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जरूरी.

KHELO INDIA TRIBAL GAMES
पहली बार छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 5, 2026 at 7:29 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों और टीमों के चयन के लिए ट्रायल हो रहा है. 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में सलेक्शन आयोजित किए जा रहे हैं.

खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में 7 खेल

नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को शामिल किया गया है. वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स होंगे.

रायपुर बिलासपुर में सलेक्शन

नेशनल ट्राइबल गेम्स में वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल रायपुर में आयोजित किया गया है. वहीं तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के खिलाड़ियों के ट्रायल बिलासपुर में होंगे.

KHELO INDIA TRIBAL GAMES
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक (ETV Bharat Chhattisgarh)

यहां मिलेगी जानकारी

इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नम्बर 8871419609 पर फोन कर या वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in के माध्यम चयन ट्रायल संबंधी जानकारी ले सकते हैं.

अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही होंगे शामिल

चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी अपना ऑनलाइन पंजीयन क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं. सभी ट्रायलस्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन भी किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही चयन ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे. महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में पात्र खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों से अपने अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र की मूल कॉपी (Original Copy) साथ लाने को कहा है.

रायपुर में वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के ट्रायल

रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 6 जनवरी को सुबह नौ बजे से वेट-लिफ्टिंग, 7 जनवरी को सुबह नौ बजे से कुश्ती और 7 जनवरी और 8 जनवरी को सुबह नौ बजे से फुटबॉल के लिए ट्रायल होंगे. 7 जनवरी और 8 जनवरी को सुबह नौ बजे से रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा.

तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल बिलासपुर में

बिलासपुर के बीआर यादव स्टेडियम में 7 जनवरी को सुबह नौ बजे से तीरंदाजी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे. बिलासपुर के सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में 7 जनवरी को सुबह नौ बजे से तैराकी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा.

परीक्षा पे चर्चा: अभिभावकों की भागीदारी में छत्तीसगढ़ का पहला स्थान, कुल रजिस्ट्रेशन में भी हासिल की सफलता
AICC स्क्रीनिंग कमेटी में टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी, गठबंधन से लेकर धर्मांतरण और सनातन पर दिए बयान
भिलाई में भव्य श्रीराम कथा, देवेंद्र यादव, अमित जोगी भी पहुंचे, भूपेश बघेल और बागेश्वर बाबा विवाद पर दी प्रतिक्रिया