ETV Bharat / state

बिलासपुर में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल, बहतराई स्टेडियम में जुटे जनजातीय खिलाड़ी

बिलासपुर में ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. जनजातीय खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा दिखाने का ये अच्छा मौका है.

National Tribal Games Trial
बिलासपुर में ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 7, 2026 at 8:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: जिले के बहतराई स्टेडियम में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. यह ट्रायल छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से कराया जा रहा है. इसमें राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचे जनजातीय खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हुआ पंजीयन: सुबह से ही ट्रायल में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की पंजीयन व्यवस्था की गई थी. क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराया गया, वहीं ट्रायल स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रही. सभी खिलाड़ी अपने साथ प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति लेकर पहुंचे थे.

बिलासपुर में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बिलासपुर में पहली बार हुआ ट्राइबल गेम्स ट्रायल: बिलासपुर में पहली बार खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल आयोजित किया गया है. राज्य की ओर से टीम चयन के लिए 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में ट्रायल चल रहे हैं. इन ट्रायल्स में कुल सात खेलों को शामिल किया गया है.

इन खेलों के लिए हो रहा चयन

  • रायपुर: वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी
  • बिलासपुर: तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी

बी.आर. यादव स्टेडियम में सुबह से ही तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल आयोजित किए गए. महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई थी.

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स एक बेहतरीन पहल है, जिसका उद्देश्य जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानना है. इसमें सरगुजा, रायपुर, बस्तर सहित कई जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और एथलेटिक्स, आर्चरी, स्विमिंग जैसे कई खेल शामिल किए गए हैं.- विनय सोनवानी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी

यह खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का पहला संस्करण है और छत्तीसगढ़ के जनजातीय खिलाड़ियों के लिए स्टेट और नेशनल खेलने के लिए बहुत ही बढ़िया अवसर है.- मुकेश कुमार नाग, धावक, नारायणपुर

खिलाड़ियों में दिखा खासा उत्साह: ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला. अलग-अलग संभागों से पहुंचे खिलाड़ियों ने इसे अपने खेल करियर के लिए एक बड़ा अवसर बताया.

खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स सिलेक्शन ट्रायल, रायपुर और बिलासपुर में वेन्यू, जानिए कहां कौन से होंगे ट्रायल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: 6 से 8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में चयन ट्रायल
छत्तीसगढ़ में भारत का पहला खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, 14 फरवरी को रायपुर में उद्घाटन