खटीमा महाविद्यालय कार्निवल को लेकर हंगामा, NSUI ने प्राचार्य को घेरा, जानिये पूरा मामला
NSUI छात्र संगठन ने 15 लाख के खर्च पर सवाल उठाये. उन्होंने कॉलेज की दूसरी जरुरी जरुरतें भी गिनाई.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 6, 2026 at 1:33 PM IST
खटीमा: महाविद्यालय में 7 फरवरी को होने वाले कार्निवल उत्सव में कॉलेज फंड से लगभग 15 लाख खर्च किए जाने की खबर से एनएसयूआई छात्र संगठन में आक्रोश व्याप्त है. एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक मुंडेला एवं छात्र छात्राओं ने इस विषय को लेकर प्राचार्य का महाविद्यालय में घेराव किया. छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में फैली तमाम अव्यवस्थाओं के बावजूद कॉलेज फंड से 15 लाख की भारी भरकम राशि को कार्निवल में खर्च किए जाने पर सवाल खड़े किए.
खटीमा महाविद्यालय में 7 फरवरी को होने वाले कार्निवल उत्सव कार्यक्रम में महाविद्यालय कॉलेज फंड से लगभग 15 लख रुपए खर्च करने की खबर सुनने के बाद एनएसयूआई संगठन व कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान NSUI के जिलाध्यक्ष छात्र नेता दीपक मुंडेला के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव कर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में 7 फरवरी को होने वाले कार्निवल उत्सव कार्यक्रम में कॉलेज फंड के 15 लाख रुपए खर्च करने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने इस मामले में प्राचार्य से कहा जहां कॉलेज में शौचालय सहित तमाम व्यवस्थाएं सही नहीं है वहीं, इस हालत में कॉलेज फंड के 15 लाख कार्निवल में खर्च करने का फैसला सही नहीं है.
इसके साथ ही NSUI जिलाध्यक्ष एवं छात्र नेता दीपक मुंडेला ने कहा महाविद्यालय में कार्निवल में ढाई लाख तक सीमा तक महाविद्यालय अगर खर्च करता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर इससे ऊपर का पैसा खर्च होता है तो उसे प्रॉपर नियम व टेंडर व्यवस्था के अनुसार ही खर्च किया जाए. उन्होंने कहा प्राचार्य ने उन्हें आश्वस्त किया है की छात्र-छात्राओं की मांग के अनुसार ही कार्निवल कराया जाएगा, लेकिन जिस तरह की व्यवस्थाएं कॉलेज प्रशासन कर रहा है उन्हें नहीं लगता कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा. बता दें महाविद्यालय में सात फरवरी को होने जा रहे कार्निवल उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मिलित हो सकते हैं.
पढे़ं- कैसे होती है जनगणना? उत्तराखंड में क्या हैं तैयारियां, एक क्लिक में जानिये पूरा प्रोसेस

