ETV Bharat / state

सरहद पर Kharga सैपर्स ने ड्रोन के जरिए दिखाई मारक क्षमता, भेदे लक्ष्य

अभ्यास में आधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन का उपयोग कर अवरोधों को भेदने और दुश्मन की रक्षा संरचनाओं को निष्क्रिय करने की क्षमता जांची गई.

Armed drone hits target
सशस्त्र ड्रोन ने भेदा लक्ष्य (ETV Bharat Jaisalmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 21, 2026 at 2:07 PM IST

|

Updated : February 21, 2026 at 2:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जैसलमेर: भारतीय सेना की पश्चिमी कमान में Kharga Corps के खड़गा सैपर्स ने ड्रोन फायरिंग अभ्यास में अपनी मारक क्षमता दिखाई. खड़गा सैपर्स ने युद्धक्षेत्र जैसे वास्तविक हालात में सशस्त्र ड्रोन से अपनी सटीक लक्ष्यभेदन क्षमता का सफल प्रदर्शन किया. इस अभ्यास में आधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन का उपयोग कर अवरोध भेदने और दुश्मन की रक्षा संरचना निष्क्रिय करने की क्षमता को परखा गया. अभ्यास का उद्देश्य सैनिकों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाना और बदलते युद्ध स्वरूप के अनुरूप उन्हें तैयार रखना था.

सेना की पश्चिमी कमान के अनुसार, अभ्यास के दौरान सैपर्स ने विभिन्न प्रकार की कृत्रिम बाधाओं और संरक्षित लक्ष्यों को चिह्नित कर सटीक प्रहार किए. ड्रोन के माध्यम से पहले लक्ष्य की पहचान की गई और फिर नियंत्रित तरीके से उसे ध्वस्त किया. इससे यह साबित हुआ कि आधुनिक युद्ध में ड्रोन तकनीक कितनी प्रभावी और निर्णायक भूमिका निभा सकती है. इससे अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों को सुरक्षित दूरी से कार्रवाई करने में मदद मिलती है.

सेना ने दिखाई ड्रोन के जरिए ताकत (ETV Bharat Jaisalmer)

पढ़ें:जैसलमेर के रेगिस्तान में भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन: 'ब्लेजिंग स्काईज' के जांबाजों ने आसमान में भेदे सटीक निशाने

अदृश्य तीसरी आंख बनी ताकत: ड्रोन को सेना की ‘अदृश्य तीसरी आंख’ के रूप में देखा जाता है. यह दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखता है. इस तकनीक से युद्धक्षेत्र में निगरानी, लक्ष्य निर्धारण और त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है. खड़गा कोर के लिए यह क्षमता आगे बढ़ने के रास्ते में आने वाली हर चुनौती को दूर करने में सहायक होगी.

सदैव तैयार, सदैव सतर्क: इस अभ्यास ने स्पष्ट कर दिया कि खड़गा कोर हर परिस्थिति में युद्ध के लिए तैयार और सतर्क है. अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित सैनिकों का संयोजन सेना की मारक क्षमता को और मजबूत बना रहा है. एवर रेडी, एवर विजिलेंट मंत्र के साथ खड़गा सैपर्स ने अपनी प्रतिबद्धता और दक्षता का प्रभावी प्रदर्शन किया.

पढ़ें:जयपुर में भारतीय वायु सेना के एयर शो की फाइनल रिहर्सल, राजस्थान के तीन पायलटों ने दिखाए अद्भुत करतब

Last Updated : February 21, 2026 at 2:52 PM IST