ETV Bharat / state

राखी पर खान सर ने किया बड़ा ऐलान, खोलने जा रहे ये

रक्षाबंधन के मौके पर जिस प्रकार से खान सर अपनी हाथों को सजवाते हैं, वो वाकई देखने लायक होता है. ऐसा ही नजारा फिर दिखा.

KHAN SIR RAKHI CELEBRATION
रक्षाबंधन में राखी बंधवाए हुए खान सर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 28, 2026 at 6:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : मशहूर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने रक्षाबंधन पर अपनी छात्राओं से राखी बंधवाई. सारी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए बड़ा एलान भी कर दिया. अनाथ आश्रम बनाने का जिक्र किया.

'जल्द खुलेगा अस्पताल' : खान सर ने कहा कि पिछली बार मैंने कैंसर अस्पताल खोलने की बात कही थी. हमने ये प्रण लिया था कि कैंसर अस्पताल इस साल के रक्षाबंधन के दिन खुल जाएगा. अस्पताल बनकर तैयार भी है लेकिन पिछले कुछ महीने हम परेशान रहे, हालांकि इस दौरान न्यायालय का पूरा साथ रहा. 2 सा ढाई महीने के बाद हम कैंसर अस्पताल खोल देंगे. इस रक्षाबंधन के दिन हमने घोषणा की है कि हम अनाथ आश्रम की स्थापना करेंगे.

''जैसे मुझे बहन नहीं है तो अफसोस होता है, जिस बहन को भाई नहीं तो उसे कितना दुख होता होगा. जरा सोचिए जिसका कोई भी नहीं है इस दुनिया में, जो अनाथ है उनका क्या होगा. ऐसे में हम अनाथ आश्रम खोलने की घोषणा करते हैं. इसमें अच्छी बात यह होगी कि बच्चों को अकेलापन महसूस नहीं होगा. जो बच्चे रहेंगे आपस में घुल-मिल जाएंगे.''- खान सर, शिक्षाविद्

'बच्चों की हर मनोकामना पूर्ण करने की कोशिश करेंगे' : अनाथ आश्रम खोलने के पीछे की वजह को बताते हुए खान सर ने कहा कि हमारे यहां इको सिस्टम है. बच्चे हमारे यहां ही पढ़ लें, डॉक्टर-नर्स बनना है तो बनें, हमारे अस्पताल में ही उन्हें नौकरी भी मिल जाएगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है तो हमारे यहां से वह तैयारी कर सकते हैं. बच्चों की जो मनोकामना होगी उसे पूर्ण करने की कोशिश करेंगे.

''सभी से मेरी अपील है कि बहनों के सपने में बाधा ना बनें, उनके सपनों का सम्मान किया जाना चाहिए. उनको खुलकर जीने दिया जाए. उन्हें उनके हर सपने को पूरे करने दिया जाए. यह नहीं कि समाज परिवार की बंदिशें उनके उनपर थोप दिया जाए. उनको भी इंसान समझा जाए, उनकी भी राय ली जाए.''- खान सर, शिक्षाविद्

जब विवादों में पड़े खान सर : दरअसल, 2 जून 2026 की शाम पटना में फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग पर हमले की खबर आई. इसके बाद खान सर और प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालक रौशन आनंद के बीच तलवारें खिंच गई. मामला कोर्ट तक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें :-

Khan Sir की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर, पटना कोचिंग विवाद में बॉडीगार्ड को भी मिली बेल