ETV Bharat / state

खैरागढ़ में आस्था से जुड़े स्थल पर अपवित्र सामग्री फेंकने का आरोप, थाने पहुंचे ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

धार्मिक स्थल पर नए साल की रात पार्टी करने या उसे अपवित्र करने का मामला सामने आया है. ये जगह मंदिर के लिए प्रस्तावित है.

religious site desecration
खैरागढ़ में आस्था से जुड़े स्थल पर अपवित्र सामग्री फेंकने का आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 2, 2026 at 5:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़: जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम सर्रागोंदी में एक धार्मिक स्थल पर अपवित्र सामग्री फेंके जाने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि नए साल की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने वहां शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल प्लेट और पानी के पाउच बोरी में भरकर फेंक दिए.

हनुमान मंदिर प्रस्तावित स्थल को बनाया गया निशाना: जिस स्थान पर यह सामग्री फेंकी गई है, वहां पहले पीपल का पेड़ था और अब उसी जगह हनुमान मंदिर निर्माण का प्रस्ताव है. ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान उनकी आस्था से जुड़ा हुआ है. ऐसे में वहां इस तरह की गंदगी फेंकना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है.

धार्मिक स्थल पर नए साल की रात पार्टी करने या उसे अपवित्र करने का मामला सामने आया है (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

ग्रामीणों और संगठनों में भारी रोष: घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में खैरागढ़ थाना पहुंचे. उनके साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. सभी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी.

90 वर्षीय देवला बाई की भावनाएं आहत: ग्रामीणों ने बताया कि 90 वर्षीय देवला बाई ने ही वर्षों पहले वहां पीपल का पौधा लगाया था. आज भी वे रोज उस स्थान पर नए लगाए गए पीपल के पौधे को पानी देती हैं. ऐसे में इस घटना को उनकी आस्था और सम्मान का अपमान माना जा रहा है.

आंदोलन की चेतावनी, पुलिस जांच में जुटी: विहिप और बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी. गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है.

प्रकृति से प्रेम की अनूठी मिसाल, खैरागढ़ की 90 साल की महिला, ''पीपल नहीं ये तो मेरा बेटा था''
खैरागढ़ में SIR अभियान पर सवाल, रानी विभा सिंह का आरोप, राजा देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी रिकॉर्ड में पत्नी के रूप में दर्ज
खैरागढ़ करमतरा गांव में ETV भारत की खबर का असर, बवाल के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, कथित साधु की आड़ में डराने-धमकाने का आरोप