ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू, खैरागढ़ में पहला मामला, 4 साल के बच्चे में H1N1 की पुष्टि, दुर्ग में 2 नए केस, कोरबा में 2 का इलाज

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है.

Swine flu Khairagarh
छत्तीसगढ़ स्वाइन फ्लू (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 28, 2026 at 9:03 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़ छुईखदान गंडई\दुर्ग\कोरबा: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट किया गया है. गुरुवार को दुर्ग और खैरागढ़ में स्वाइन फ्लू के तीन मरीजों की पुष्टि हुई. खैरागढ़ में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है.

खैरागढ़ में स्वाइन फ्लू

छुईखदान निवासी चार वर्षीय बच्चे उद्भव चंद्राकर, पिता कन्हैया चंद्राकर, H1N1 संक्रमित पाया गया है. बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. जिले में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

खैरागढ़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सतर्कता बढ़ा दी है. छुईखदान ब्लॉक से स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चे के घर पहुंची और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों की भी स्वास्थ्य जांच शुरू की. टीम द्वारा संक्रमण के संभावित लक्षणों की जानकारी लेने के साथ आवश्यक सावधानियों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग अब बच्चे के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में भी लगा है, ताकि संक्रमण की संभावित चेन को समय रहते रोका जा सके. इलाके में किसी अन्य व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण मिलने पर विशेष निगरानी की जा रही है.

संक्रमित बालक की स्थिति और उसके संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य स्थिति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है- डॉ. मनीष बघेल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, छुईखदान

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है.

दुर्ग में स्वाइन फ्लू

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से चार मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि दो मरीजों का फिलहाल इलाज जारी है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दो सक्रिय मरीजों में से एक मरीज का इलाज एम्स रायपुर में, जबकि दूसरे मरीज का इलाज भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है.दोनों मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए रखे हैं. इधर मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीज भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है.

कोरबा में स्वाइन फ्लू

वहीं गुरुवार को कोरबा में 2 स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हुई. दोनों मरीज वायरल फीवर से पीड़ित थे. लंबे समय तक उनकी सेहत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव मिले मरीजों में एक सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र का युवक है. जबकि दूसरा दीपका का निवासी बताया गया है. स्वाइन फ्लू की जांच में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निगरानी बढ़ा दी है. सीएमएचओ डॉ एसएन केसरी से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा में स्वाइन फ्लू के दो मरीज है, 2 मरीज रायपुर में है, जिनका इलाज चल रहा है.

चखना के लिए गोह का शिकार, रील बनाकर वायरल किया, दंतेवाड़ा वन विभाग ने खुटेपाल गांव से 3 को किया गिरफ्तार
शहीद परिवारों के साथ रायपुर पुलिस ने मनाया रक्षाबंधन, उपहार में हेलमेट भेंट कर लिया सुरक्षा का संकल्प
धमतरी पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: एसपी भावना पांडेय ने जारी किया थोक तबादला आदेश