ETV Bharat / state

खैरागढ़ में किसान ने धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-मांगा गया हमसे पैसा

कथित वीडियो सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है. एडीएम ने जांच किए जाने की बात कही है.

Vicharpur Paddy Procurement Center
खैरागढ़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 11, 2026 at 4:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़: बीते दिनों विचारपुर धान खरीदी केंद्र का एक वीडियो सामने आया. कथित वीडियो के जरिए आरोप लगाया जा रहा है कि केंद्र पर किसान से पैसे मांगे जा रहे हैं. पैसे नहीं देने पर कथित वीडियो में कहा जा रहा है कि किसान अपना धान वापस ले जाए. वीडियो सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है.

किसान से पैसे मांगने का आरोप

दरअसल, शिकारीटोला निवासी किसान देविका सिन्हा का परिवार 270 बोरा धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा. किसान का आरोप है कि धान जांच के दौरान केंद्र प्रबंधन ने गुणवत्ता खराब बताते हुए धान खरीदी से इंकार कर दिया गया. किसान से कहा गया कि वो अपना धान वापस ले जाओ. किसान ने जब धान वापस ले जाने की बात सुनी तो वो परेशान हो गया. पीड़ित किसान का आरोप है कि उससे धान खरीदी के बदले पैसों की भी मांग की गई. शिकायतकर्ता तुलेश सिन्हा की मानें तो उससे 10 से 15 हजार की मांग की गई. आरोप है कि जब पैसों की मांग की जा रही थी उस वक्त का वीडियो किसी ने बना लिया.

खैरागढ़ (ETV Bharat)

पैसे मांगे जाने की बात सरासर गलत है. विभागीय जांच इस मामले में हो चुकी है. जो शिकायतकर्ता है वो वास्तविक किसान नहीं होकर थर्ड पर्सन है. जांच के दौरान किसी भी तरह का वीडियो पेश नहीं किया गया. किसानों ने भी पैसे देने की बात से इंकार किया है: गंगराम साहू, प्रबंधक, विचारपुर धान खरीदी केंद्र

हमें शिकायत मिली है. जो भी आरोप लगे हैं उसकी निष्पक्षता के साथ जांच कराई जाएगी. अगर किसी ने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए: सुरेंद्र ठाकुर, एडीएम, खैरागढ़

आरोपी ने किसान को बताया थर्ड पार्टी

आरोप है कि पीड़ित किसान ने धान बेचने के लिए कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए भी किए. वहीं 150 नगद दिए जाने की बात भी पीड़ित किसान की ओर से कही जा रही है. किसानों का कहना है कि गांव के ग्रामीण पहले से अपनी आर्थिक हालत को लेकर परेशान हैं. ऐसे में अगर उनका धान नहीं बिकता है तो मुसीबत में पड़ जाएंगे. किसानों का ये भी आरोप है कि कई किसान पहले से ही कर्ज, अधिक लागत और मौसम की मार से परेशान हैं. ऐसे में अगर उनसे धान खरीदी केंद्र पर पैसे मांगे जाएंगे तो परेशान होगा ही.

उप पंजीयक सहकारी समिति ने 25 धान खरीदी केंद्र प्रभारियों को जारी किया नोटिस, 3 दिन में धान जमा करने के निर्देश

कवर्धा के पेण्ड्रीकला धान खरीदी केंद्र में 70 लाख का धान गायब, प्रभारी गिरफ्तार

जांजगीर के खोखरा धान खरीदी केंद्र में टोकन नहीं कटने से किसानों का फूटा गुस्सा, न तौल हुआ न अंदर का धान परिवहन