ETV Bharat / state

MCB जिले के खड़गवां में कृषि महाविद्यालय भवन का शिलान्यास, 9 करोड़ रुपए की लागत से होगा निर्माण

मंत्री रामविचार नेताम और श्यामबिहारी जायसवाल ने कॉलेज भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. कृषि महाविद्यालय से छात्रों के साथ किसानों को भी फायदा होगा.

Khadgawan Agriculture College
MCB जिले के खड़गवां में कृषि महाविद्यालय भवन का शिलान्यास (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 5, 2026 at 8:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले के खड़गवां विकासखंड में सोमवार को कृषि क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. यहां कृषि महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पादेवी पावले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

खड़गवां में कृषि महाविद्यालय भवन का 9 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

9 करोड़ की लागत से होगा निर्माण: कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से भूमिपूजन के साथ हुई. प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस भवन का निर्माण लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.

आधुनिक कृषि शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: इस कृषि महाविद्यालय के बनने से क्षेत्र के किसानों और विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, नई खेती पद्धतियों और अनुसंधान से जुड़ने का अवसर मिलेगा. इससे किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को कृषि के क्षेत्र में बेहतर शिक्षा देने में मदद मिलेगी.

Khadgawan Agriculture College
MCB जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने समीक्षा बैठक भी ली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सड़क सुरक्षा और स्वच्छता पर दिया गया संदेश: सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई. उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि साफ-सफाई से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी आता है.

विकास कार्यों की जानकारी देने लगे विभागीय स्टॉल: कार्यक्रम स्थल पर कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और संबंधित पुस्तिकाएं वितरित की गईं, ताकि किसान योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें.

Khadgawan Agriculture College
कंबल और जरूरी सामान वितरित किया गया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बुजुर्गों से किया संवाद: जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने धौराटिकरा, बैकुंठपुर स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया और वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री नेताम ने बुजुर्गों के साथ काफी समय तक संवाद किया और उन्हें कंबल वितरित किए. इस दौरान बुजुर्गों ने कहा कि चंदन त्रिपाठी कलेक्टर कम, बेटी ज्यादा लगती हैं. वे नियमित रूप से यहां आती हैं, हमसे हालचाल पूछती हैं, हमारे अनुभव सुनती हैं.

आज जिस स्थान पर हम पहुंचे हैं, वहां बुजुर्गों का आशीर्वाद और जीवन अनुभव सबसे बड़ा मार्गदर्शन है. जीवन एक चक्र है, शैशव, किशोरावस्था, युवावस्था और आखिर में बुजुर्ग अवस्था इस दौर से हम सभी को गुजरना है- रामविचार नेताम, मंत्री

Khadgawan Agriculture College
मंत्री रामविचार नेताम और श्यामबिहारी जायसवाल ने कॉलेज भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

स्वच्छ भारत मिशन के तहत दी गई प्रोत्साहन राशि: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने शौचालय निर्माण की राशि भी ट्रांसफर की. बटन दबाकर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 266 हितग्राहियों को 31 लाख 92 हजार की राशि ट्रांसफर की गई.

कबीरधाम में पहला साइबर थाना, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा साइबर फ्रॉड पर अब होगा तुरंत एक्शन
चिरमिरी में भव्य बहुरूपिया प्रतियोगिता, 11 वर्षों से जारी सांस्कृतिक परंपरा
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: 6 से 8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में चयन ट्रायल