ETV Bharat / state

खाचरियावास बोले, 'कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए नेताओं को टिकट दिया, तो ऐसा बम फोडूंगा कि...'

प्रताप सिंह ने कहा कि उनके पास कई ऐसे बम हैं, जिन्हें समय आने पर सामने लाया जाएगा.

Khachariyawas speaking to the media
मीडिया से बात करते खाचरियावास (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 23, 2026 at 2:22 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर चल रही सियासी गर्मी के बीच पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा को निशाने पर लिया है. प्रताप सिंह ने कहा कि अगर निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के 'गद्दारों' को टिकट दिया, तो ऐसा बम फोड़ूंगा की पूरी बीजेपी रोएगी.

'टिकट मिलने की उम्मीद नहीं रखें': प्रताप सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं की वापसी और टिकट को लेकर आक्रामक रुक अपनाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति कांग्रेस छोड़कर चला गया और बाद में पार्टी में वापसी करता है, तो उसका स्वागत है. लेकिन उसे टिकट मिलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग मुश्किल समय में कांग्रेस छोड़कर गए और पार्टी के साथ विश्वासघात किया. ऐसे लोगों को चुनाव में प्राथमिकता देना उन कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होगा जो लगातार पार्टी के लिए संघर्ष करते रहे हैं.

खाचरियावास ने बीजेपी को दी ये चुनौती... (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें: खाचरियावास बोले- मौत की सौदागर है भजनलाल सरकार, केंद्र दखल दे

'जनता ही ऐसे लोगों का इलाज कर देगी': खाचरियावास ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं और पार्षदों को टिकट दिया, तो ऐसा बम फोड़ दूंगा कि भाजपा रोएगी. उन्होंने कहा कि उनके पास कई ऐसे बम हैं, जिन्हें समय आने पर सामने लाया जाएगा. यह बम तभी सामने आएंगे, जब भाजपा गलती करेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल भाजपा को हराना नहीं है, बल्कि राजनीति में शूचिता और सिद्धांत भी कायम रखना है. पूर्व मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया, जनता भी उन्हें पहचानती है. यदि भाजपा ने उन्हें टिकट दिया, तो जनता ही ऐसे लोगों का इलाज कर देगी.

पढ़ें: खाचरियावास बोले- भाजपा ने किया सनातन का अपमान, नेताओं में नॉनवेज खाने के लिए होड़ लगी

'इथेनॉल में भ्रष्टाचार कर रही बीजेपी': पूर्व मंत्री ने कहा कि एक महीने में ही चीनी के दामों में 25 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोइ पड़ रहा है. सरकार को बताना चाहिए कि चीनी के दाम आखिर क्यों बढ़ रहे हैं और इसका फायदा किसे हो रहा है. उन्होंने कहा कि इथेनॉल मामले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जमकर पैसा कमाया है, लेकिन अब कह रहे हैं कि उनका इथेनॉल से कोई लेना–देना नहीं है. प्रताप सिंह ने कहा कि महंगाई हमेशा चुनावी मुद्दा रही है और जब-जब चीनी के दाम बढ़े हैं, तब–तब सरकार गई है. मोदी सरकार को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

पढ़ें: मकर संक्रांति : खाचरियावास बोले- भाजपा की पतंग कटना शुरू, लोगों का भरोसा टूटा

विपक्ष की आवाज दबा रही सरकार: उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनीतिक स्तर गिर गया है, सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा स्कूल का निरीक्षण करने गए, तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. विपक्ष के 70 विधायक गए, उन्हें भी नहीं जाने दिया. दूसरे दलों के लोग जा रहे हैं, तो उन पर हमला किया जा रहा है. खाचरियावास ने कहा कि भजनलाल सरकार लाठी गोली की भाषा अपना रही है यह भाषा भाजपा को उल्टी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. भाजपा पुलिस के दम पर राजनीति करेगी, तो उसे महंगा पड़ेगा. कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की लाठी और गोली की भाषा से डरने वाले नहीं हैं.