ETV Bharat / state

केशव प्रसाद मौर्य का दावा: 2027 में फिर यूपी में खिलेगा कमल, अखिलेश यादव अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें

विपक्ष को श्रीराम जन्मभूमि के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं- बीजेपी

खतरे में सपा का अस्तित्व- बीजेपी
खतरे में सपा का अस्तित्व- बीजेपी (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 2, 2026 at 5:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. खासतौर पर उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव रहें. प्रयागराज में आयोजित 'वीबी-जी राम जी' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम ने बेबाकी से राजनीतिक समीकरणों पर अपनी राय रखी.

फिर एक बार बीजेपी सरकार:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि, भाजपा की चुनावी सेहत पर विपक्षी गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. चाहे सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बहुत बड़े और प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो विपक्ष पहले ही कमजोर हो चुका है.उसके पास अब जनता को देने के लिए कुछ नहीं बचा है.

2027 में फिर यूपी में खिलेगा कमल- केशव प्रसाद मौर्य (Video Credit: ETV Bharat)

खतरे में सपा का अस्तित्व: प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जबरदस्त सियासी हमला बोला. मौर्य ने कहा कि, अखिलेश यादव की राजनीतिक दिशा सपा को गर्त में ले जा रही है, अखिलेश यादव जो कर रहे हैं, उससे समाजवादी पार्टी और ज्यादा रसातल में जा रही है.

चंदा विवाद पर विपक्ष की गंदी राजनीति: राम मंदिर चंदा गबन मामले में विपक्ष के रवैये पर मौर्य ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और विशेष जांच दल (SIT) गहराई से मामले की तफ्तीश कर रहा है. जो भी गलत करेगा या चोरी में शामिल होगा, उसके खिलाफ कानून का डंडा सख्ती से चलेगा.

जांच के नतीजों का इंतजार करिए, लेकिन विपक्ष को श्रीराम जन्मभूमि के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.- केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम, यूपी

भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का इतिहास: कांग्रेस की ओर से सरकार पर घोटालों और कमीशनखोरी के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस का इतिहास ही भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कभी भी गरीबों के कल्याण या गांवों के विकास के लिए बिना भ्रष्टाचार की कोई योजना मंजूर ही नहीं रही है. लेकिन आज देश और प्रदेश बदल चुका है। अब सरकारी योजनाओं में कोई लीकेज या बिचौलिया नहीं है.

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव मौर्या बोले- 2027 में विपक्ष का सूपड़ा साफ, TMC जैसा होगा सपा का हाल

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद में केशव प्रसाद ने सपा मुखिया पर बोला हमला, अखिलेश विपक्ष में बैठने लायक नहीं, काशी-मथुरा में जल्द बनेगा भव्य मंदिर