ETV Bharat / state

फिरोजाबाद में केशव प्रसाद ने सपा मुखिया पर बोला हमला, अखिलेश विपक्ष में बैठने लायक नहीं, काशी-मथुरा में जल्द बनेगा भव्य मंदिर

आगरा में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, नौटंकी कर रही रही सपा

फिरोजाबाद में डिप्टी सीएम.
फिरोजाबाद में डिप्टी सीएम. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 7, 2026 at 7:06 PM IST

|

Updated : June 7, 2026 at 8:46 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

फिरोजाबाद/आगरा: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव का PDA फर्जी है. उनके पीडीए का असली नाम परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग सत्ता तो छोड़िए, विपक्ष में भी बैठने लायक नहीं हैं. साथ ही कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तो बन गया और अब मथुरा और काशी की बारी है.

केशव प्रसाद मौर्य रविवार को फिरोजाबाद में थे, जहां उन्होंने लोकमाता और पुण्यश्लोका के नाम से जानी जाने वालीं अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया. डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस तरह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की भक्त थीं और उन्होंने सनातन की रक्षा के लिए क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुननिर्माण कराया, उसी तरह केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार काम कर रही है.

फिरोजाबाद में डिप्टी सीएम. (Video Credit; ETV Bharat)

कहा कि बीजेपी जब सत्ता में आई तो विपक्ष वाले पूछते थे कि अयोध्या में आखिर मंदिर कब बनेगा? अब अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका है. काशी में भी ऐसा कॉरिडोर बन चुका है, जहां एक लाख लोग एक साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं. यहां मंदिर की जमीन पर ज्ञानवापी मस्जिद बनी है. यह मामला कोर्ट में लंबित है. इसी तरह मथुरा में भी जन्मभूमि के स्थान पर मस्जिद का निर्माण मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा कराया है. यह मामला भी कोर्ट में लंबित है.

इस मौके पर यूपी सरकार के टूरिज्म मंत्री जयवीर सिंह ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को सनातन की संरक्षक बताया और कहा कि जब उन्हें पर्यटन मंत्रालय मिला तो उन्होंने मैनपुरी में पहली प्रतिमा अहिल्याबाई होल्कर की लगवाने के काम किया था. यह भी कहा कि प्रदेश में तेजी के साथ मंदिरों का विकास हो रहा है. सरकार अहिल्याबाई होल्कर के सपनों को साकार कर रही है.

आगरा में केशव प्रसाद मौर्य. (Video Credit; ETV Bharat)

आगरा में बोले डिप्टी सीएम, सपा कर रही नौटंकी

यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद रविवार को आए. जो नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया और यूजीआई के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र की प्राणवायु बताया. साथ ही कहा कि सपा ने संतों का और भक्तों दोनों का ही अपमान किया है. जब सपा सत्ता थी, तब राम भक्तों पर लाठीचार्ज और गोलियां चलवाई गईं. संतों के सम्मान की नौटंकी कर रही है.

केशव आगरा में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया और यूजीआई की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयोजित समारोह में शामिल हुए. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा दिल्ली में जंतर-मंतर के प्रदर्शन और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर कोई प्रतिक्रिया नहीं. सपा की ओर से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सम्मान और उनसे मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम सब सपा के संतों के सम्मान के बारे में जानते हैं. जब सपा सत्ता में थी तो संतों का अपमान करते थे. सपा ने राम भक्तों पर लाठीचार्ज और गोलियां चलवाई थीं. अब इस तरह सम्मान करके सपा बस नौटंकी कर रही है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के नए कीर्तिमान पर है. उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी. कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा की. निर्देश दिए कि सभी तहसील, ब्लॉक व थानों से जुड़े मामलों में आमजन से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए. कोई भी पीड़ित निराश ना लौटे.

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बरसे ओपी राजभर, बोले-सपा का प्रचार करने निकले हैं

Last Updated : June 7, 2026 at 8:46 PM IST