अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की संजीव अरोड़ा से सीक्रेट मुलाकात, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात
पंजाब CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने गुरुग्राम की भोंडसी जेल जाकर आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की है.

Published : May 23, 2026 at 7:06 PM IST
|Updated : May 23, 2026 at 7:13 PM IST
गुरुग्राम : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को अचानक गुरुग्राम पहुंचे और गुरुग्राम की भोंडसी जेल जाकर आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की.
संजीव अरोड़ा से मुलाकात : दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान ने पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से करीब 20 मिनट तक एक कमरे में बंद मुलाकात की. मीटिंग पूरी तरह गोपनीय रही. मुलाकात के दौरान कमरे में सिर्फ तीनों नेता मौजूद थे. 20 मिनट की मुलाकात के बाद केजरीवाल और मान सीधे अपने काफिले में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए. जेल के बाहर इंतजार कर रही मीडिया को दोनों नेताओं ने कोई बयान नहीं दिया. मुलाकात में किन मुद्दों पर बात हुई, इसे लेकर सियासी अटकलें तेज हैं. AAP की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी जीएसटी घोटाले में गिरफ्तारी : आपको बता दें कि मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय ने 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ से अधिक के फर्जी जीएसटी घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने पहले उन्हें रिमांड पर लिया, फिर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार उनके समर्थन में खड़ी नजर आई. पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए कर रही है. अब मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का जेल जाकर मुलाकात करना इस बात का संकेत है कि पार्टी नेतृत्व पूरी तरह अरोड़ा के साथ खड़ी है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा बेटी के गले लगकर फफक-फफक कर रोते दिखे, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ये भी पढ़ें : ईडी की पंजाब में बड़ी कार्रवाई, मंत्री संजीव अरोड़ा PMLA के नए मामले में गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की छापेमारी, भड़के मान ने कहा- पंजाब किसी के आगे नहीं झुकेगा

