ETV Bharat / state

कानपुर शहर में अवैध निर्माणों पर एक्शन; 6 बिल्डिंग सील और 30 प्लॉट्स मालिकों को नोटिस जारी

केडीए के ओएसडी जोन-एक बी ने चलाया अभियान तो सामने आई हकीकत, खुद लाउडस्पीकर लेकर फील्ड पर उतरे

Etv Bharat
अवैध बिल्डिंग सील. (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 8:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: शहर में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. केडीए के अफसरों को लगातार ये शिकायतें मिल रही थीं कि कई जोन में भूखंड मालिकों ने बिना नक्शा पास कराए ही ऊंचे-ऊंचे भवन बना लिए. इस शिकायत पर सोमवार को अधीनस्थ अफसरों संग फील्ड पर निकले ओएसडी जोन एक बी डा.रवि प्रताप सिंह ने लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी के सामने व लखनपुर रोड पर ही अन्य निर्माणाधीन भूखंडों को देखा तो फौरन ही उन्हें सील करा दिया.

इस दौरान खुद ओएसडी ने लाउडस्पीकर हाथ में लेकर भूखंड मालिकों को दिशा-निर्देश भी दिए. साथ ही 24 मीटर रोड पर अब 30 से अधिक ऐसे भूखंड मालिकों को नोटिसें जारी कर दी गईं.

केडीए के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि 24 मीटर रोड पर भवन मामलिकों ने धड़ल्ले से निर्माण कराया है. जबकि अधिकतर के नक्शे पास नहीं हैं. भवन मालिकों को पहले चरण में नक्शा पास कराना होगा. अन्यथा भवन को पहले सील किया जाएगा, फिर केडीए से ध्वस्तीकरण के आदेश जारी होंगे. मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. सील किए गए भवनों की कीमतें करोड़ों रुपये में हैं.

केडीए अफसरों के मुताबिक, पूरे कानपुर में सैकड़ों भवन हैं, जो बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं. अफसरों ने कहा, ऐसे मकान मालकिों को अब केडीए से मानचित्र पास कराना होगा. इससे जहां केडीए को राजस्व मिलेगा, वहीं मानकों के अनुरूप भवन बने दिखेंगे. अन्यथा की स्थिति में केडीए की ओर से अब भवन मालिकों को भू माफिया की सूची में शामिल किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद खुद ढहा रहे लोग, 4 जनवरी को होना था बुलडोजर का एक्शन