ETV Bharat / state

कवर्धा में नाबालिग बैगा बच्चों की खरीद फरोख्त, पुलिस ने 6 बच्चों को बचाया

कवर्धा में एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है. बैगा आदिवासी बच्चों की खरीद फरोख्त हुई है.

Human Trafficking Case in Kawardha
कवर्धा में मानव तस्करी से जुड़ा केस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 6, 2026 at 10:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: कबीरधाम में आदिवासी बच्चों से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है. यहां नाबालिग बैगा आदिवासी बच्चों को महज 5 से 6 हजार रुपये में बेचने की बात सामने आई है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौने कृत्य में बच्चों के अपने ही माता-पिता शामिल है. इस बात ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है. पुलिस इस केस में आगे की कार्रवाई कर रही है.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा नाबालिग बच्चों को गांव से बाहर ले जाकर उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही है. सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया.बताया जा रहा है कि इन बच्चों को बेहद कम कीमत पर खरीदा गया था और उनसे कठोर परिस्थितियों में मजदूरी कराई जा रही थी.

कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह का बयान (ETV BHARAT)

दो लोगों पर लगा आरोप

मामले से जुड़े एक लिखित आवेदन में चेतन यादव और रवि यादव नामक व्यक्तियों पर नाबालिग बैगा बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया गया है. आवेदन में यह भी उल्लेख है कि बच्चों को गांव से दूर ले जाकर काम में लगाया गया और उनके बदले परिजनों को पैसे दिए गए.फिलहाल पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखकर काउंसलिंग और पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है.

मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी- धर्मेंद्र सिंह, एसपी, कवर्धा

इस घटना ने जिले में मानव तस्करी और बाल मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. प्रशासन और समाज दोनों के लिए यह चेतावनी है कि ऐसे मामलों पर सतर्क नजर रखी जाए. जिससे इस तरह के केस आगे न हो सके.

बालोद में कलयुगी बेटे का खूनी खेल,झगड़ा करने से रोका तो माता पिता पर किया जानलेवा हमला

भिलाई राशन दुकान लूटकांड, चार आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार से मारपीट का आरोप

भूमाफिया से परेशान..! धमतरी में जमीन बचाने की जंग, किसानों ने प्रशासन से मांगी इच्छा मृत्यु