ETV Bharat / state

नशे के खिलाफ कवर्धा पुलिस का अभियान, निचली बस्ती में सर्च ऑपरेशन, एसपी ने की अगुवाई

कवर्धा के लोहारा नाका की निचली बस्तियों में पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया है. इस दौरान नशे के सामान बरामद किए गए.

Kawardha Police Search Operation
कवर्धा पुलिस का सर्चिंग अभियान (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 2, 2026 at 4:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा में नशे के खिलाफ पुलिस का सर्चिंग अभियान जोरों पर है. जिले के लोहारा नाका चौक स्थिति निचली बस्तियों में कवर्धा पुलिस ने मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में पुलिस को सफलता मिली है. कई तरह के नशीले सामान को पुलिस ने बरामद किया है. कार्रवाी से लोहारा एरिया में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई

लोहारा एरिया में लंबे समय से नशीले सामानों के भंडारण और बिक्री की शिकायत मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने यह सर्चिंग अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया. बड़ी संख्या में पुलिस बल ने बस्ती की गलियों में पैदल मार्च करते हुए घरों और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली.कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खाली प्लॉट में शराब और अन्य अवैध सामग्री छिपाकर रखी गई है. इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगाकर खुदाई कराई गई और पुलिस ने गहन जांच की. अभियान में स्वयं पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई.

कवर्धा पुलिस की रेड (ETV BHARAT)

कवर्धा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- धर्मेंद्र सिंह, एसपी, कवर्धा

Kawardha Police Action
रेड में शराब बरामद (ETV BHARAT)

सर्चिंग में क्या क्या मिला ?

सर्चिंग के दौरान पुलिस ने कुछ स्थानों से देसी शराब की बोतलें, गांजे की पुड़िया तथा अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है. पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आगे की भी कार्रवाई कर रही है. क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

तहसीलदार संघ का कलम बंद काम बंद, राजस्व सचिव से कार्रवाई की मांग, गिरफ्तारी नहीं होने तक काम रहेगा बंद

बालोद में आदिवासी समाज का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में ही जलाया चूल्हा, देव स्थल से छेड़छाड़ का आरोप