ETV Bharat / state

कवर्धा में इंटरस्टेट गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से एमपी जा रही थी खेप, 25 लाख रुपये का माल जब्त

कबीरधाम पुलिस ने इंटरस्टेट गांजा तस्कर को अरेस्ट करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

Bodla Police of Kawardha
कवर्धा की बोड़ला पुलिस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 11, 2026 at 8:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में नए साल पर गांजा तस्करों का नेटवर्क पूरी तरह एक्टिव है. छत्तीसगढ़ की पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर एक्शन कस रही है. इसी क्रम में रविवार को गांजा तस्करों पर कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इंटस्टेट गांजा तस्करी के मॉड्यूल का खुलासा कवर्धा पुलिस ने किया है.

एमपी से ओडिशा हो रही थी गांजा तस्करी

यह गांजा तस्करी ओडिशा से एमपी की ओर हो रही थी. इसी दौरान कवर्धा पुलिस ने बोड़ला थाना क्षेत्र में एक वाहन को जब्त किया. वाहन से 26.860 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजे की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके साथ पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है.

कवर्धा में गांजा तस्कर गिरफ्तार (ETV BHARAT)

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कवर्धा पुलिस का एक्शन

कवर्धा में यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कवर्धा पुलिस की तरफ से की गई है. इसमें बोड़ला थाना एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने अहम कार्य किया. खुफिया सूचना के आधार पर बोड़ला में वाहन को रोका. तलाशी करने पर पता चला कि वाहन में खुफिया चैंबर बनाकर तस्करी की जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने दो तस्करों को अरेस्ट किया.

तलाशी के दौरान वाहन से कुल 26 किलो गांजा बरामद हुआ है. तस्करों ने गांजे को सीक्रेट चैंबर में छिपाकर रखा था. आरोपी ओडिशा से एमपी के रीवा गांजा लेकर जा रहे थे. लाला चर्मकार और राधिका मल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों एमपी के रीवा के रहने वाले हैं- अखिलेश कौशिक, डीएसपी

कवर्धा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों से पूछताछ कर गांजे तस्करों के चेन को खंगाला जा रहा है. पुलिस पता कर रही है कि इस रैकेट में और कौन कौन से लोग शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ प्रश्न पत्र विवाद पर एक्शन, महिला टीचर और पेपर मॉडरेटर पर गिरी गाज

छत्तीसगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी, 76 लोगों को लगाया चूना, ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी

झीरम की आग में कांग्रेस, अपने ही नेता का नार्को बम पड़ा भारी, विकास तिवारी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर