ETV Bharat / state

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी डंडे चले

जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

KAWARDHA LAND DISPUTE
कवर्धा जमीन विवाद (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 27, 2026 at 1:30 PM IST

|

Updated : May 27, 2026 at 2:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी हाथीडोब में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर बैठे. घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

पड़ोसियों में विवाद

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह झाल्ला साहू की बाड़ी में लगे लकड़ी के रुंधान को पड़ोसी लक्ष्मण साहू और उसके परिवार द्वारा अपना बताकर तोड़ा जा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

KAWARDHA LAND DISPUTE
घायलों को डायल 112 से पहुंचाया गया अस्पताल (ETV Bharat Chhattisgarh)

चार लोग गंभीर घायल

मारपीट में झाल्ला साहू, उनकी पत्नी रुक्मणी साहू, लक्ष्मण साहू और उनकी पत्नी हेमलता साहू गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया.

कवर्धा पुलिस मौके पर पहुंची

डायल-112 में पदस्थ आरक्षक राजेश सिन्हा ने बताया कि झाल्ला साहू ने फोन कर सूचना दी थी, कि पड़ोसी लक्ष्मण साहू और उसके परिवार के लोग जमीन पर लगे लकड़ी के रुंधान को तोड़ रहे हैं और विवाद कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्ष घायल अवस्था में मिले. पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है.

भीषण गर्मी में प्यासा खोंगापानी, 8 से 10 दिन में पहुंच रहा पानी, महिलाओं ने लगाई गुहार
निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला मजदूर का शव, नशे के ओवरडोज की आशंका, भाई ने जलाए दस्तावेज
CSMCL भ्रष्टाचार मामला: अनवर ढेबर की जमानत याचिका स्वीकार, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब
Last Updated : May 27, 2026 at 2:35 PM IST