ETV Bharat / state

कौशांबी में एलपीजी टैंकर हादसा; रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज आया सामने, जान गंवाने वालों की संख्या 5 हुई

कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर बीते 26 जून की सुबह हुई थी हृदय विदारक दुर्घटना.

कौशांबी में भीषण एलपीजी टैंकर हादसा
कौशांबी में भीषण एलपीजी टैंकर हादसा (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 3, 2026 at 10:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर बीते 26 जून की सुबह हुए भीषण एलपीजी गैस टैंकर हादसे में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे दो और घायल टोलकर्मियों ने दम तोड़ दिया है. इस प्रकार मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 हो गया है. वहीं इस खौफनाक हादसे का लाइव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है.

कौशांबी में भीषण एलपीजी टैंकर हादसा.
कौशांबी में भीषण एलपीजी टैंकर हादसा. (Photo Credit : ETV Bharat)

कोखराज थाना क्षेत्र के सिरोही स्थित नेशनल हाईवे 2 के कोखराज- हड़िया टोल प्लाजा के 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे के सीसीटीवी फुटेज में हादसा साफ देखा जा सकता है. सिहोरी टोल प्लाजा पर रोजाना की तरह गाड़ियां गुजर रही थीं. तभी अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित एलपीजी गैस टैंकर सीधे आकर टोल प्लाजा के केबिन और दीवार से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में भयानक ब्लास्ट हो गया और पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो गया. चारों तरफ सिर्फ धुआं और मौत का तांडव दिखाई दे रहा था.

दुर्घटना में हादसे के दिन ही टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे (40) और टोलकर्मी आलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद बुधवार को सड़क यूजर अनिल कुमार ने दम तोड़ गिया. वहीं बीते गुरुवार को दो और घायल टोलकर्मियों रायबरेली के हीरामणि सिंह (29) और मध्य प्रदेश के कृष्णपाल मौर्य (23) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

हीरामणि अपने मां-बाप के इकलौता बेटा था. 4 साल पहले पिता की मौत चुकी थी. अब परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं. वहीं, एमपी के रहने वाले कृष्णपाल मौर्य पिछले दो साल से यहां नौकरी कर रहे थे, उनकी मौत से परिवार का चिराग बुझ गया है. हादसे में घायल हुए एक अन्य युवक अतुल कुमार मिश्रा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. उनका प्रयागराज के अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें : 32 घंटे बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल, पलटा गैस टैंकर हटाया गया, बच्चे व महिलाओं समेत हजारों लोग हुए परेशान

यह भी पढ़ें : हैदराबाद में भीषण हादसा: दो कारों को टक्कर मारने के बाद पलटा पेट्रोल टैंकर, तेल रिसाव के बाद हाई अलर्ट