ETV Bharat / state

कौशांबी में बुलडोजर एक्शन; सरहद पर तैनात ITBP जवान के घर प्रशासन ने ढहा दिया, एसडीएम ने कही ऐसी बात

कौशांबी जिले के चायल तहसील के अहलादपुर गांव का मामला.

ITBP जवान के घर पर बुलडोजर एक्शन.
ITBP जवान के घर पर बुलडोजर एक्शन. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 7, 2026 at 10:25 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कौशांबी : यूपी में अवैध निर्माणों पर चलने वाला बुलडोजर लगातार विवादों में घिर रहा है. ताजा मामला कौशांबी जिले के चायल तहसील के अहलादपुर गांव का है. यहां एक सरहद पर तैनात ITBP के जवान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. ITBP जवान ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है. जवान का कहना है कि प्रशासन ने एकपक्षीय कार्रवाई की है. हालांकि, प्रशासन ऐसे आरोपों को खारिज कर रहा है. वहीं जवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है.

कौशांबी में ITBP जवान के घर पर बुलडोजर एक्शन. (Video Credit : ETV Bharat)

ITBP के जवान राम किशन भारतीय ने वीडियो जारी कर प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. जवान का आरोप है कि वह देश की सीमा पर अपनी ड्यूटी कर रहा है. इस दौरान प्रशासन ने मनमाने तरीके से उनके घर पर बुलडोजर चलवा दिया है. जवान के अनुसार उसी गाटा संख्या में कई घर बने है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने एकतरफा और द्वेषपूर्ण कार्रवाई करके सिर्फ मेरा घर ही तोड़ दिया.




ITBP जवान का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चायल तहसील के एसडीएम अरुण कुमार यादव ने प्रशासन का पक्ष सामने रखा. एसडीएम का दावा है कि कार्रवाई किसी दुर्भावना से नहीं, बल्कि नियमों के तहत की गई है. एसडीएम के मुताबिक जवान के पिता लल्लू प्रसाद द्वारा खलिहान की भूमि पर नया निर्माण कराया जा रहा था, जिसे हटाया गया है. उनके पुश्तैनी घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. संबंधित गाटा संख्या पर बने अन्य अवैध निर्माणों की जांच के बाबत टीम गठित की गई है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर चला नगर निगम का बुलडोजर, 100 चैंबर ध्वस्त - BULLDOZER ACTION IN LUCKNOW

यह भी पढ़ें : बागपत में भारी विरोध और तीखी नोकझोंक के बीच 'बुलडोजर एक्शन', 17 अवैध निर्माण जमींदोज