कटनी में उद्योगपति पर हमला, कार पर बरसाए डंडे, तानी रिवॉल्वर, भाजपा नेताओं समेत कई पर FIR
कटनी में भाजपा नेताओं पर लगे उद्योगपति पर हमला करने के आरोप, जमीनी विवाद में तानी रिवॉल्वर, कार के कांच फोड़े.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 6, 2026 at 10:09 AM IST
|Updated : July 6, 2026 at 10:40 AM IST
कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक उद्योगपति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पूरा मामला जमीन विवाद को लेकर समाने आया है जहां कई बदमाशों ने उद्योगपति की कार को घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया. पीड़ित ने भाजपा नेताओं समेत कई लोगों पर मारपीट समेत जान से मारने की प्रयास के आरोप लगाए हैं. वहीं, पुलिस ने FIR दर्जकर जांच शुरू कर दी है.
जमीन को लेकर विवाद, उद्योगपति पर हमला
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित विश्राम बाबा के पास का बताया गया है. जहां कुछ लोग उद्योगपति की जमीन पर बनी कब्जाधारी बाउंड्रीवाल को तोड़कर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे थे. जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिले के बड़े उद्योगपति मुकेश गुप्ता और उनके भाई राहुल गुप्ता पर वहां पर मौजूद लोगों ने हमला कर दिया.
डंडों से कार को पहुंचाया नुकसान
पीड़ित राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया कि, ''करीब 35 से 40 लोग मौके पर पहुंच गए और कार पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस दौरान उद्योगपति के साथ भी मारपीट की गई.'' इस घटना में उद्योगपति मुकेश गुप्ता को मामूली चोटें आई है साथ ही उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को थाने ले जाकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिए है.

- बीएमसी की रेसिडेंट डॉक्टर से बीजेपी नेता ने किया बैड टच, डाॅक्टर और नर्स हड़ताल पर
- पिस्टल की नोक पर किसान के खेत में चलाई JCB, विरोध करने पर मारने की धमकी
- 14 आरोपियों को उम्रकैद देने वाली जज को धमकी, नर्मदापुरम में 2 आरोपियों को खोज रही पुलिस
पीड़ित मुकेश गुप्ता ने भाजपा नेताओं सहित समेत 35 से अधिक लोगों पर हमले का आरोप लगाया है. घटना के बाद वह सीधे माधवनगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, माधवनगर टीआई संजय दुबे ने बताया कि, ''लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.''

