ETV Bharat / state

एक पंडित से छीन ली दूसरे की जजमानी तो बोतल निकाली और पी गए, कटिहार में बवाल

कटिहार में दो पुजारी भाइयों के बीच यजमान को लेकर अजीब विवाद, मदद की गुहार अनसुनी होने पर एक ने आत्मघाती कदम उठाया. पढ़ें खबर

KATIHAR PRIEST TRIES TO END LIFE
पुजारी ने उठाया आत्मघाती कदम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 26, 2026 at 1:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कटिहार: बिहार के विभिन्न मांगों को लेकर टावर पर चढ़ने और आत्मघाती कदम उठाने जैसे मामलों के बीच कटिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां यजमान को लेकर पारिवारिक विवाद में एक पुजारी ने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया.

भाई पर यजमानों की चोरी का आरोप: मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नया टोला का है.बताया जा रहा है कि पुजारी का आरोप है कि उनके भाई ने उनके सभी यजमान अपने पास कर लिए हैं, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो गया है. इसे लेकर वह कई बार प्रशासन के जनता दरबार में आवेदन देकर अपने इलाके में दूसरे पुजारियों की एंट्री रोकने की मांग कर चुके हैं.

प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया: पीड़ित पुजारी का आरोप है कि उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि करीब पांच आवेदन प्रशासन को दिए, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया. जब एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया तो आक्रोश और निराशा में उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

निजी और पारिवारिक मामला: पूरे मामले पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि पीड़ित शख्स फिलहाल सुरक्षित और स्वस्थ हैं. जहां तक विवाद का सवाल है, यह दोनों भाइयों का निजी और पारिवारिक मामला है, जिसका समाधान प्रशासनिक स्तर पर संभव नहीं है.

KATIHAR DM ASHUTOSH DWIVEDI
आशुतोष द्विवेदी, डीएम, कटिहार (ETV Bharat)

"यह एक पारिवारिक विवाद का मामला है, पहले भी दोनों पक्षों को पारिवारिक स्तर पर बैठकर विवाद सुलझाने की सलाह दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की जा रही थी." -आशुतोष द्विवेदी, जिलाधिकारी

आत्मघाती होना समस्या का समाधान नहीं: यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि व्यक्तिगत और पारिवारिक विवादों में आत्मघाती कदम उठाना समस्या का समाधान नहीं है. 'ETV BHARAT' भी लोगों से अपील करता है कि किसी परिस्थिति में इस तरह के खतरनाक कदम कभी न उठाएं, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-

'मेरे से नहीं होगा अब..' CBSE की परीक्षा के प्रेशर में छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

बिहार में प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, पत्नी और बेटे पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने घर में घुसकर मारी गोली, खुद भी दी जान