ETV Bharat / state

"कश्मीरी शॉल वेंडर को हरियाणा में धमकाया गया", इल्तिजा मुफ्ती ने वीडियो पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की

कैथल में कश्मीरी शॉल वेंडर को वंदे मातरम् ना बोलने पर धमकाने का मामला सामने आया है. इल्तिजा मुफ्ती ने कार्रवाई की मांग की है.

Kashmiri vendor in Haryana threatened for not chanting Vande Mataram Iltija Mufti demands action
"कश्मीरी शॉल वेंडर को हरियाणा में धमकाया गया" (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 27, 2025 at 11:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कैथल : हरियाणा के कैथल में कश्मीरी शॉल वेंडर को वंदे मातरम् ना बोलने पर धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पूरी घटना का वीडियो पोस्ट कर हरियाणा सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है.

इल्तिजा मुफ्ती ने पोस्ट किया वीडियो : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पूरी घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि "हरियाणा में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता को फिर से परेशान किया गया, गाली दी गई और बदसलूकी की गई. आप कश्मीरियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और फिर उन्हें तुरंत 'राष्ट्र-विरोधी' करार देते हैं. क्या हम इंसान से नीचे हैं?."

मामले में कार्रवाई की मांग : इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर वीडियो को पोस्ट करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा सीएमओ और हरियाणा के डीजीपी को टैग किया है और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है. इल्तिजा मुफ्ती ने पोस्ट में लिखा कि "इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया जाए".

Kashmiri vendor in Haryana threatened for not chanting Vande Mataram Iltija Mufti demands action
इल्तिजा मुफ्ती ने पोस्ट किया वीडियो (Iltija Mufti)

वीडियो में क्या ? : वीडियो में एक शख्स कश्मीरी शॉल विक्रेता को वंदे मातरम् बोलने के लिए कह रहा है. जब वो मना करता है तो उसे कहा जा रहा है कि आखिर किस वजह से वो वंदे मातरम् नहीं बोलना चाहता. युवक कहता है कि मैं कश्मीरी हूं. इंडिया का हूं. लेकिन इसके बावजूद उसे अपशब्द कहे जाते हैं और उसके साथ बदसलूकी की जाती है.

वीडियो की पुष्टि नहीं : इल्तिजा मुफ्ती के पोस्ट में इस वीडियो को हरियाणा के कैथल का बताया गया है. हालांकि ईटीवी भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है कि इस वीडियो को किस जगह शूट किया गया है. मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - 'जंग का मैदान' बना गुरुग्राम का स्कूल, जमकर चले लाठी-डंडे, सीसीटीवी में कैद वारदात

ये भी पढ़ें - हिसार में नॉनवेज शॉप खोलने को लेकर उत्तराखंड के युवक को चांटे मारे, "जय श्रीराम" के नारे लगवाए

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में पटाखों को लेकर मारपीट, मुंह में की गई पेशाब, जातिसूचक गालियां दी, 9 गिरफ्तार