ETV Bharat / state

पीलीभीत में करणी सेना के जिला अध्यक्ष को लाठी-डंडों से पीटा; अस्पताल में भर्ती

कुछ समय पहले मुस्ताक ने रविंद्र सिंह के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था.

करणी सेना के जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट
करणी सेना के जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 8:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पीलीभीत: पीलीभीत में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह (रविंद्र ठाकुर) पर जानलेवा हमला हुआ है. हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और अचेत अवस्था में गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए. रविंद्र ठाकुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. घायल रविंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुस्ताक नामक व्यापारी और उसके साथियों ने उन पर हमला किया. कुछ समय पहले मुस्ताक ने रविंद्र सिंह के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था.


पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावरों ने रविंद्र सिंह को घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया. हमले के बाद जब रविंद्र बेसुध हो गए, तो आरोपी उन्हें पास के एक गन्ने के खेत में खींच ले गए. रविंद्र ठाकुर ने बताया, आरोपी मुझे मरा हुआ समझकर खेत में छोड़कर भाग निकले.राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद मंडी परिसर और जिले के ठाकुर बाहुल्य क्षेत्रों में तनाव का माहौल है. करणी सेना के समर्थकों ने इस हमले पर कड़ा रोष व्यक्त किया है.

विवाद की जड़ मंडी परिसर में फलों के व्यापार पर वर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है. मुस्ताक पक्ष ने पहले रविंद्र पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था, जबकि अब रविंद्र पक्ष ने जानलेवा हमले का गंभीर आरोप लगाया है. सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और जांच की जा रही है. मंडी परिसर में फल कारोबार पर वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

यह भी पढ़ें: पीलीभीत में 7 बीघा जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल; छोटे भाई को मारकर घर में 8 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया, आरोपी गिरफ्तार