ETV Bharat / state

करनाल में धान घोटाले में बड़ा एक्शन, तीन अफसर गिरफ्तार, रिमांड के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा

हरियाणा के करनाल में हुए धान घोटाले में पुलिस ने 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.

Karnal police arrested three officials in the paddy scam
करनाल में धान घोटाले में बड़ा एक्शन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 17, 2026 at 8:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल : हरियाणा के करनाल सहित प्रदेश में धान घोटाले की जांच जारी है जिसमें करनाल पुलिस ने धान घोटाले मामले में और फर्जी गेट पास काटने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. फर्जी गेट पास मामले में तीन बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें आशा रानी करनाल मंडी सेक्रेटरी, कृष्ण धनखड़ असंध मंडी सेक्रेटरी, दीपक जुंडला मंडी सेक्रेटरी को गिरफ्तार किया गया है जिनको कल कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा. करनाल पुलिस ने इस मामले में DFSC अनिल कुमार को भी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है.

करनाल में करीब 7 करोड़ का घोटाला : ये कार्रवाई करनाल सीआईए 3 के द्वारा की गई है. इस मामले में मंडी सचिव आशा रानी को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था और जो हाई कोर्ट से जमानत भी ले चुकी थी. करनाल में ये घोटाला करीब 7 करोड़ का बताया जा रहा है जिसमें पहले भी पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पहले गिरफ्तार होने वाले कर्मचारी फूड एवं सप्लाई विभाग तरावड़ी के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, फूड सप्लाई विभाग इंद्री के इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, असंध के हैफेड मैनेजर प्रमोद कुमार, निसिंग हैफेड मैनेजर दर्शन सिंह और टेक्निकल असिस्टेंट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन इंद्री से प्रदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसको अब न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है.

Karnal police arrested three officials in the paddy scam
मंडी सचिव आशा रानी (Etv Bharat)

तीन अधिकारी गिरफ्तार : अब एक बार फिर से करनाल पुलिस ने इसमें बड़ी कार्रवाई करके तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. विभाग ने इस मामले में अभी तक 69 अधिकारी और कर्मचारियों को सस्पेंड किया है. फिलहाल अभी भी मामले की जांच जारी है. इनको कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनसे कुछ और भी पुख्ता जानकारी मिल सके.