रुद्राक्ष से करोड़ों रुपए कमा रहे नेपाल के करण निरुला, सूरजकुंड मेले में लगाया स्टॉल, असली रुद्राक्ष की पहचान की बताई ट्रिक
हरियाणा के फरीदाबाद में नेपाल के रहने वाले कलाकार करण निरुला ने रुद्राक्ष का स्टॉल लगाया है.

Published : February 15, 2026 at 5:45 PM IST
|Updated : February 15, 2026 at 6:06 PM IST
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले में इस बार आस्था और आध्यात्म का अनोखा संगम भी देखने को मिल रहा है. नेपाल से आए कलाकार करण निरुला अपने साथ असली और प्राकृतिक रुद्राक्ष लेकर मेले में पहुंचे हैं जिसे उन्होंने खुद अपने खेत में तैयार किया है.
रुद्राक्ष के 400 पेड़ : करण निरूला ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि हमारे पास एक मुखी से लेकर 21 मुखी तक का रुद्राक्ष है और वो भी असली और इसी रुद्राक्ष को लेकर हम इस मेले पहुंचे हैं. हालांकि इस मेले में पहली बार आया हूं. पिछले कई सालों से नेपाल में रुद्राक्ष की खेती कर रहा हूं. पहले मेरे पिताजी खेत में इस काम को किया करते थे और अब मैं इस काम को कर रहा हूं. मेरे पास रुद्राक्ष के करीब 400 पेड़ है जिससे हम रुद्राक्ष को जमा करते हैं.
50 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये का रुद्राक्ष : उन्होंने आगे बताया कि कभी किसी पेड़ से 2 किलो भी रुद्राक्ष निकलता है तो कभी किसी पेड़ से 50 किलो तक रुद्राक्ष निकल जाता है. हमारे पास यहां 50 रूपये किलो से लेकर 5 लाख किलो तक के रुद्राक्ष है. हालांकि इंडिया और नेपाल में रुद्राक्ष का रेट कम है लेकिन विदेश में इसका रेट ज्यादा है और यही वजह है कि एक सीजन में लगभग हम लोग एक करोड़ रुपए तक कमा लेते हैं. इसके अलावा हमारा माल देश के अलग-अलग कोने में जाता है, जहां लोग इसे खूब पसंद करते हैं और हमारी मोटी कमाई होती है.

असली रुद्राक्ष को कैसे पहचानें ? : करण आगे बताते हैं कि बाजारों में नकली रुद्राक्ष भी बहुत तेजी से बिक रहा है लेकिन असली और नकली रुद्राक्ष में बहुत फर्क है. अगर असली रुद्राक्ष को हम गर्म पानी में डालें तो उसमें कुछ भी नहीं होगा. क्रैक तक नहीं आएगा, लेकिन नकली रुद्राक्ष को अगर हम गर्म पानी में डालते हैं तो वह टूट जाता है या फिर उसमें खरोंच आ जाती है. इस तरह से असली और नकली रुद्राक्ष की पहचान हम कर सकते हैं. इसके अलावा अगर असली रुद्राक्ष को पानी में डालते हैं तो वो पानी के सतह पर बैठ जाता है, वहीं नकली रुद्राक्ष जो लकड़ी या फिर प्लास्टिक का बना होता है, वो पानी में तैरने लगता है. ये भी एक तरीका है असली और नकली रुद्राक्ष पहचान करने का.



हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : सूरजकुंड मेले में छा गया "Goat Milk Soap", रेवाड़ी की शशि सालों से बना रहीं नेचुरल प्रोडक्ट, 500 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में फैशन शो, खूबसूरत मॉडल्स ने साड़ी पहनकर रैंप पर किया कैटवॉक
ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीत लीजिए दिल

